देरशाम शव का पीएम
इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद के चिकित्सकों ने देरशाम शव का पीएम किया। चिकित्सकों का कहना है कि बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत किस वजह से हुई। परिजनों ने स्वास्थ्य अधिकारियों से भी गोसेवक की शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया है कि संबंधित चिकित्सक के पास किसी भी प्रकार की डिग्री, डिप्लोमा नहीं है। इसके बाद भी ग्रामीणों का घर पर ही डिस्पेंसरी का संचालन कर एलोपैथी विधा से इलाज करता है।