15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big crime news: पति के साथ दर्शन को आई महिला से साधु ने किया बलात्कार

चित्रकूट में वारदात निवाड़ी जिले से आई थी महिला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस  

2 min read
Google source verification
crime

दलित किशोरी से गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी जारी

सतना. निवाड़ी जिले से पति के साथ चित्रकूट दर्शन करने आई एक महिला दुष्कर्म का शिकार हो गई। एक साधु ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। मंगलवार दोपहर पीडि़ता नयागांव थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फरार साधु की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, 31 मार्च को निवाड़ी जिला निवासी दंपती अपनी बेटी के साथ चित्रकूट दर्शन करने आए थे। कामतानाथ की परिक्रमा के बाद शाम को तीनों झांसी आश्रम पहुंचे और वहीं रुक गए। एक अप्रेल को वे मंदाकिनी नदी की ओर जा रहे थे, तभी मुखारबिंद के पास तुलसी मार्ग पर विश्वेश्वर दास नामक साधु मिला। उसने दंपती को अपने आश्रम में रुकने के लिए कहा। साधु ने यह भी कहा कि लौटते वक्त लकडिय़ां लेते आना, ताकि भोजन बन सके। दर्शन के बाद दंपती साधु के आश्रम पहुंचा और वहीं ठहर गया। रात के वक्त साधु ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

बेटे की चाहत में हुई शिकार
23 वर्षीय पीडि़ता का आरोप है, उसे बेटा नहीं हो रहा। इसलिए उसने साधु से बेटा होने का उपाय पूछा। साधु ने कहा कि रात 12 बजे पूजा करेगा और इसके बारे में पति को न बताए। बेटे की चाहत में महिला शांत रही और ठीक 12 बजे पति व बेटी को छत पर सोते छोड़ आश्रम में नीचे चली आई। वहां साधु पहले से पूजा करने का वेश बनाए बैठा था। पूजा शुरू करने के बाद साधु ने उसे कपड़े खोलने को कहा। जब उसने विरोध किया, तो साधु ने धमकाया कि पति व बेटी को वह मार देगा। इस डर से महिला सहम गई और फिर साधु ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद पीडि़ता पति के पास पहुंची और उसे आपबीती सुनाई। दंपती डरा हुआ था, इसलिए रात को कुछ नहीं किया। सुबह दोनों अपनी बेटी के साथ चुप्पी साधे आश्रम से निकले और थाने पहुंच गए।

आश्रम में तीन साधु
पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 506 के तहत अपराध कायम किया है। पुलिस का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई कि जहां घटना हुई वहां दो से तीन साधु रहते हैं। आरोपी का सुराग लगा लिया है। जल्द ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी कर लेगी।