4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटियों की शादी के लिए बैंक से निकाली रकम, रास्ते में नाबालिग चोर ने कर दी पार

रामनगर कस्बा में हुई वारदात, सीसीटीवी में नाबालिग और उसका साथी कैद  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Pushpendra Pandey

•

Updated: 21 Feb 2018, 8:13 AM IST

satna cctv news

satna cctv news

सतना. एक महिला ने अपनी दो बेटियों की शादी तय कर रखी है, तीन दिन बाद बेटियों की बारात आनी है। लिहाजा शादी की तैयारी के लिए महिला बैंक से करीब 50 हजार रुपए निकालकर ला रही थी। रास्ते में वह एक धान मिल पहुंची। जहां नाबालिग चोर ने शातिराना ढंग से आधी रकम पार कर दिया। वारदात के दौरान महिला को शक हुआ और वह पीछे मुड़कर देखी, तो नाबालिग रकम पार करने में कामयाब हो चुका था। महिला शोर मचाती और उसे पकड़वाती, तब तक वह साथी के साथ फरार हो गया। वारदात के बाद महिला रामनगर थाने पहुंची, जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई।

50 हजार निकाले थे
सूत्रों के अनुसार, अरगट गांव निवासी रामवती साकेत पत्नी सूरजदीन साकेत की दो बेटियों की शादी तय हुई है। जिनकी बारात 23 फरवरी को आने वाली थी। शादी की तैयारी के लिए पैसे की जरूरत थी। लिहाजा मंगलवार को वह रामनगर की स्टेट बैंक शाखा पहुंची। जहां खाते से 50 हजार रुपए आहरित किया। उसके बाद घर वापस जाने के लिए निकली, तभी पास स्थिति दीपक ऑयल मिल धान पिराई की बात करने पहुंच गई। इसी दौरान एक नाबालिग पहुंचा और पीछे से बैग से आधी रकम पार कर दिया।

बैंक से कर रहा था पीछा
पीडि़ता की माने, तो नाबालिग बैंक के पास दिखा था। लेकिन, उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था। उसके बाद वह पीछा करते हुए ऑयल मिल तक पहुंचा था। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।

शक हुआ, लेकिन पकड़ नहीं पाए
पीडि़ता की मानें तो नाबालिग वारदात को अंजाम देने लिए कार्टून का सहारा लिया। वह पीछा करते हुए पहुंचा, उसके बाद रामवती के पास खड़ा हो गया। इसी दौरान वह कार्टून रामवती के पर्स की ओर कर दिया, ताकि उसकी गतिविधियां पता न चले। इस दौरान कार्टून बार-बार टकरा रहा था, रामवती को जब तक शक हुआ, तब तक नाबालिग ने आधी रकम पार कर दी थी। संदेह होने पर बालक को घूरा, तो वह हरकत बंद कर वहां से चलता बना। बाहर जाने पर बालक का एक साथी भी मौके से भाग निकला।

पुलिस ने कहा, तुम्हारी गलती
थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंची रामवती की फरियाद सुनने के बाद पुलिस उसको ही गलत ठहराने लगी। जब पीडि़ता ने बताया कि उसकी बेटी आरती और सोनम की 23 फरवरी को बारात आना है, तो पुलिस का दिल पसीजा और शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी। शाम करीब साढ़े 7 बजे पीडि़ता के रिश्तेदार रामनगर पहुंचे, तो उन्होंने कस्बा से एक नाबालिग संदेही को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।