
5 accused arrested in satna police Conspiracy to rob petrol pump
सतना। कोलगवां इलाके में व्यवसायी को कट्टे की नोक पर धमकाने के बाद बरदाडीह से युवक की बाइक लूटने वाला गिरोह पकड़ में आ गया। शातिर बदमाशों की यह गैंग पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रच रही थी, तभी पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने घेराबंदी करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। मामले का खुलासा शुक्रवार को एएसपी गुरुकरन सिंह ने किया है।
एएसपी सिंह ने बताया कि शहर के बीच हुई वारदातों के बाद एसपी राजेश हिंगणकर के निर्देश पर पुलिस पार्टियां अपराध करने वालों की तलाश में जुटी थीं। इसी बीच गुरुवार को खबर मिली कि दुर्गा नगर मैदान के पास कुछ बदमाश पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रच रहे हैं।
इन्होंने की घेराबंदी
सूचना पर टीआई हेमंत विष्णु वर्वे, भूपेन्द्र सिंह के साथ एएसआई भीमसेन उपाध्याय, प्रधान आरक्षक विपिन, धीरेन्द्र, संतोष धुर्वे, तामेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, आरक्षक पुर्णेश पाण्डेय, राहुल सिंह, अरविंद सिंह, आशीष सिंह, अतुल मिश्रा, रिषी द्विवेदी, रमाकांत, जगदीश मीणा को तीन टीमों में बांटकर घेराबंदी के लिए भेजा गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने सुमित वसानी पुत्र बालचंद्र निवासी पुरुस्वानी मोहल्ला सिंधी कैंप, शक्ति उर्फ शैलेन्द्र प्रताप पुत्र स्व. राज बहादुर सिंह मथुरा सिंह बस्ती सिंधी कैंप, अच्छू उर्फ आशीष पुत्र लाल चंद्र सब्जी मंडी के पास सिंधी कैंप, विपिन जायसवाल पुत्र बद्री प्रसाद जायसवाल निवासी दुर्गा नगर नई बस्ती, राधे उर्फ राकेश पाण्डेय पुत्र विनोद पाण्डेय निवासी भंवर थाना सिंहपुर को गिरफ्तार किया।
पांच हजार का इनामी है सुमित
पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटने की साजिश रचने के मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 116/18 में धारा 399, 402, 307 आईपीसी व 25बी, 25/27 आम्र्स एक्ट, 3/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। इसी तरह 31 जनवरी को बरदाडीह से आदित्य सिंह की बाइक लूटने के अपराध में आईपीसी की धारा 392 का प्रकरण अपराध क्रमांक 115/18 में दर्ज किया है। तीसरा मुकदमा व्यवसायी विनोद निरंकारी को कट्टे की नोक पर लेते हुए रुपए की मांग करने पर आईपीसी की धारा 294, 323, 327, 506, 34 के तहत अपराध क्रमांक 112/18 में दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पता चला है कि हत्या के एक प्रयास के मामले में सुमित पर रीवा जिला पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। उसकी सेमरिया थाना पुलिस को तलाश है।
नहीं बचेंगे संरक्षण देने वाले
एडिशनल एसपी गुरुकरन सिंह ने कहा, अपराधियों को संरक्षण देने वालों के नाम भी सामने आए हैं। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जेल से छूटने वाले अपराधियों पर पुलिस अब खास निगाह रख रही है। ताकि शातिर बदमाशों के रिहा होते ही उनकी निगरानी की जा सके। गौरतलब है कि गुरुवार को जब अपराधियों की धरपकड़ के साथ संरक्षण देने वाले कुछ लोग पुलिस के हत्थे चढऩे के बाद छोड़ दिए गए तो शहर में कई तरह की चर्चा होने लगी थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि आने वाले वक्त में सभी कार्रवाई के दायरे में होंगे।
आरोपियों से सामान बरामद
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो देशी बम, देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, चाकू, लोहे की रॉड, तलवारें जब्त की हैं। आरोपियों में सुमित के खिलाफ कोलगवां थाना में 10 अपराध, अच्छू के खिलाफ 18 अपराध, शक्ति के खिलाफ 8 अपराध कोलगवां थाना में और नागौद में भी केस दर्ज हैं। राकेश के विरुद्ध तीन अपराध और विपिन के खिलाफ 4 मुकदमा कायम हो चुके हैं।
Published on:
03 Feb 2018 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
