सतना। बारिश के कारण हरा-भरा रहने वाला पश्चिमी घाट या सहयाद्रि, विविध प्रकार के जीव-जन्तुओं का घर है। निशाचर प्राइमेट, भालू, बाघ और पर्पल फ्रॉग सहित कई जानवरों के बारे में जानने का उत्साह यहां समाप्त होगा। डिस्कवरी चैनल पर सोमवार रात नौ बजे इंडिया रिवील्ड कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा, जिसमें भारत के अनोखे वन्यजीवन के बारे में दिलचस्प जानकारियां देखने को मिलेंगी। खासकर बारिश के बाद के वन्यजीवन पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।