26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज जीवनसाथी का भरपूर मिलेगा स्नेह, इन राशि वालों के प्यार में होगी वृद्धि

आज जीवनसाथी का भरपूर मिलेगा स्नेह, इन राशि वालों के प्यार में होगी वृद्धि

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 14, 2019

aaj ka rashifal today rashifal 14 may 2019 daily horoscope kumbha

aaj ka rashifal today rashifal 14 may 2019 daily horoscope kumbha

सतना। 14 मई से कई राशि वालों का भाग्य उदय हो रहा है। वहीं कई राशि वालों के लिए मिला-जुला असर रहेगा। मंगलवार को कुंभ राशि वालों को परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्नेह यानी की प्यार में वृद्धि होगी। आपके विरोधियों के कारण कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जबकि मेष राशि वालों के बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है।

आज के लिए आलस्य का त्याग करें। परिस्थितियां आज आपके अनुकूल रहेंगी, आप आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आज आपको भूमि लाभ मिलने का योग है। ज्योतिषाचार्य पं.नागेन्द्र तिवारी के अनुसार आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। ये दिन कुंभ राशि वालों के साथ-साथ अन्य राशि वालों के लिए भी लाभप्रद रहेगा।

आज का राशिफल
मेष :- बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है, आलस्य का त्याग करें। परिस्थितियां आज आपके अनुकूल रहेंगी, आप आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। भूमि लाभ मिल सकता है।

वृष :-कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव संभव। कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। सेहत कुछ नरम रहेगी। लेन-देन के कार्यों में सावधानी रखें। कुछ तनाव रहेगा।

मिथुन :-गृह कार्यों में हाथ बटाएंगे। सुख-सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। फालतू जिम्मेदारियां हटेगी। मित्र आपकी प्रशंसा करेंगे। सामाजिक कामों में रुचि।

कर्क :- जो छोटी-छोटी समस्याएं आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करें। अपने भोजन की योजना इस प्रकार की रखें कि इससे आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़े।

सिंह :- जीवनसाथी से मधुरता। ज्ञानवर्धक विषयों में रुचि। समाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मन रहेगा। दिखावा पसंद लोगों से दूरी बनाकर रखें।

कन्या :- कार्यों में बाधा संभव। आडंबरप्रिय लोगों से बचें। अधिकारीवर्ग से सहयोग कम ही प्राप्त होगा। वाद-विवाद को टालें। एलर्जी से परेशानी रहेगी।

तुला :- परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि। बेहतर अवसरों की ओर बढ़ेगे। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वभाव में गुस्से की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक :- आत्मविश्वास में वृद्धि। कार्यस्थल पर प्रशंसा के पात्र बनेंगे। किसी के लिए मददगार साबित होंगे। कामकाज की अधिकता से कुछ थकान।

धनु:-महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रयास की अधिकता। लोगों का विश्वास जीत सकेंगे। कानूनी कार्यों में जल्दबाजी न करें।

मकर :- शुभ समाचार प्राप्त। जिम्मेदारी निभा सकेंगे। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आत्मविश्वास अच्छा। शत्रु पक्ष कमजोर। मित्रों व परिवार को समय दे सकेंगे।

कुंभ :- परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से स्नेह में वृद्धि होगी। आपके विरोधियों के कारण कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मीन :- संतान के कार्यों पर ध्यान दें। कुछ भ्रम की स्थिति आज आपके कार्यक्षेत्र में आने की संभावना है, लेकिन फिर भी आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से कार्य करेंगे।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।