सतना. कृषि उपज मंडी प्रशासन ने अवैध अनाज भंडारण की सूचना पर बुधवार की शाम जैतवारा स्थित एक दाल मिल में दबिश देते हुए तीन हजार क्विंटल से अधिक अनाज जब्त किया है। इसका बाजार मूल्य 50 लाख से अधिक बताया जा रहा है। व्यापारी द्वारा बिना मंडी शुल्क चुकाए अवैध रूप से भंडारित इस अनाज को अपने कब्जे में लेते हुए व्यापारी के छह अनाज गोदामों को सीज कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मंडी सचिव राजेश गोयल उडऩदस्ता दल के साथ शाम लगभग चार बजे जैतवारा पहुंचे। कस्बे में संचालित दीपक दाल एंड ऑयल मिल में दबिश देते हुए मिल में रखे अनाज के स्टाक की जानकारी ली। मिलर डंप अनाज के कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मंडी अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में लाखों रुपए के मंडी शुल्क एवं सेलटैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। मंडी सचिव ने गल्ला व्यापारी की मिल सहित कस्बे में स्थित छह गोदाम सीज कर दिए हैं। गुरुवार को गोदामों में डंप अनाज की जांच कर मिलर पर जुर्माना राशि तय की जाएगी।
दाल मिल में डंप थी हजार बोरा धान और चना