2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है बाबा साहब आंबेडकर के 10 अनमोल विचार

ये है बाबा साहब आंबेडकर के 10 अनमोल विचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 14 Apr 2018, 6:53 PM IST

Ambedkar Jayanti Special Dalition Ke Masiha song

Ambedkar Jayanti Special Dalition Ke Masiha song

सतना। बाबा साहब के नाम से देशभर में लोकप्रिय डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल सन् 1891 को ब्रिटिश भारत के मध्य भारत प्रांत (अब मध्य प्रदेश) स्थित नगर महू सैन्य छावनी में हुआ था। वह रामजी मालोजी सकपाल और भीमाबाई की 14वीं संतान थी। उनका पूरा परिवार मराठी था और वो आंबडवे गांव के रहने वाले थे। आंबेडकर का गांव आधुनिक महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित है।

वे एक भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित, बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के खिलाफ सामाजिक भेद भाव के विरुद्ध अभियान भी देशभर में चलाया था। उनका निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था। यहां MP.PATRIKA.COM डॉ. आंबेडकर की जयंती पर 10 अनमोल विचार बता रहा है।

ये है 10 अनमोल विचार
- जीवन लंबा होने के बजाय महान होना चाहिए।
- मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है।
- यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों के शास्त्रों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए।
- हिन्दू धर्म में विवेक, कारण और स्वतंत्र सोच के विकास के लिए कोई गुंजाइश नहीं है।
- इतिहास बताता है कि जहां नैतिकता और अर्थशास्त्र के बीच संघर्ष होता है, वहां जीत हमेशा अर्थशास्त्र की होती है। निहित स्वार्थों को तब तक स्वेच्छा से नहीं छोड़ा गया है, जब तक कि मजबूर करने के लिए पर्याप्त बल न लगाया गया हो।
- बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।
- समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।
- यदि मुझे लगा कि संविधान का दुरुपयोग किया जा रहा है, तो मैं इसे सबसे पहले जलाऊंगा।
- जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेमानी है।
- समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।

ये है पांच फेवरेट गाने
1. 'दीवानी भीम की दीवानी': यह गाना मराठी में गाया गया है। सिंगर का नाम 'नागपुर की नागिन' है। इसको मराठी में, 'नागपुरची नागिन'। यह महिला कभी कार और कभी स्कूटी पर सवार है और कहती है कि 'मुझे ना दादागिरी चाहिए, ना गांधीगिरी। मुझे तो अंबेडकरी चाहिए'।

2. 'गांधी का जीवनदाता मेरा भीमराव': यह गाना भी मराठी में है। इस गाने में हरी साड़ी में बैठी महिला कहती है '1000 और 500 के नोटों पर तेरा गांधी है, पर गांधी का जीवनदाता मेरा भीमराव है'।

3. 'भीम के लख्ते जिगर, आधे इधर, आधे उधर': सिंगर गाते हुए कहता है कि 'भीम के लख्ते जिगर, आधे इधर, आधे उधर' और चार मिनट तक सिर्फ यही कहते रहते हैं।

4. 'ए' फॉर अंबेडकर, 'बी' फॉर भीमराव: ये अंबेडकर की एबीसीडी है। अंग्रेजी अल्फाबेट्स में बहुजन चेतना के शब्द हैं। यहां 'सी फॉर कास्ट बुद्धिस्ट', 'डी फॉर डॉक्टर बनकर' और 'ई फॉर इंग्लिश बोलें' है।

5. भीमकन्या: इसे भी 'नागपुर की नागिन' ने गाया है। वह बाइक पर सवार हैं। गुंडों को नदी किनारे मारती हैं और फिर दलित महिलाओं को भीमकन्या बनने को प्रेरित करती है।