
elections 2023 : अरविंद केजरीवाल ने मध्य प्रदेश की जनता को दीं 7 गारंटी, बोले- सरकार बनी तो...
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं। सूबे का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज प्रदेश की शिवराज सरकार के 20 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कार्यकर्ताओं को '150 पार' का संकल्प दिलाया है तो वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल की 'आम आदमी पार्टी' भी पूरे दमखम के साथ मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में उतर आई है। रविवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे। यहां कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता को 7 गारंटियां दे दी हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि, देश और राज्य को पिछले 75 सालों से कांग्रेस और भजपा की सरकारें चला रही हैं, लेकिन उन्होंने कभी शिक्षा ,स्वास्थ्य रोजगार, किसान, महंगाई के संबंध में बातें नहीं की। मैं आपसे इसी संबंध में बात करने आया हूं। फिलहाल मैं आपको 7 गारंटियां दे रहा हूं, जिसमें बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार, बेहतर बिजली व्यवस्था, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गो के लिए तीर्थ दर्शन यात्रा, शहीद सैनिकों के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि और संविदा एवं ठेके कर्मचारी वर्ग के लिए स्थाई की गारंटी है। बाकी किसानों और आदिवासी परिवारों के लिए गारंटी योजना हम तैयार कर रहे हैं।
मामा ने भांजे-भाजियों के साथ धोखा किया- केजरीवाल
अरविंद कैजरीवाल ने आगे ये भी कहा कि, ये सातों गारंटियां मैं इसी बार देकर जा रहा हूं। लेकिन, जब मैं अगली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आऊंगा तो और भी कई गारंटियां लेकर आउंगा और उन्हें भी आपके समक्ष रखूंगा। मध्य प्रदेश में एक मामा हैं, जिसने अपने भांजे और भांजियों को धोखा दिया। अब मामा की सरकार नहीं बनने देना है।
भ्रष्टाचार का गढ़ बना है एमपी- मान
इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने हुए 1 साल होने वाले हैं। इस दौरान हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, किसान समेत अन्य लोगों के लिए काफी कार्य किया। लेकिन, देश में 75 सालों से बैठी कांग्रेस और भाजपा की सरकारें ने सिर्फ लोगों को सिर्फ जुमले सुनाती आ रही हैं। एक भी वादा पूरा करने में दोनों सरकारें विफल रही। हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि, डबल इंजन की सरकार देश में हैं, मैं तो कहता हूं डबल इंजन नहीं, बल्कि मजबूत और सिंगल इंजन की सरकार बनाओ, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य चीजें बेहतर हों। उन्होंने कहा कि, एमपी में सिर्फ भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। पंजाब में 'आप' की सरकार बनते ही हमने करीब 350 से ज्यादा भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है। जबकि यहां व्यापम घोटाले समेत दफ्तरों में बैठे अधिकारी के घोटालों के कारण आमजन का जीना मुश्किल हो गया है।
Published on:
20 Aug 2023 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
