7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकीय सम्मान के साथ पंचत्तव में विलीन हुए ASI महेंद्र बागरी, रेत मफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर ले ली थी जान

MP News : शहडोल में शनिवार-रविवार की रात ब्यौहारी थाना में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी के ऊपर रेत मफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ाकर जान ले ली। सतना जिले के ग्राम मसनहा में उन्हें आज राजकीय सम्मान दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Himanshu Singh

May 05, 2024

SATNA POLICE

मध्यप्रदेश के ब्यौहारी में पदस्थ एएसआई महेंद्र बागरी की रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर जान ले ली थी। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर बुल्डोजर चलवा दिया। वहीं आज एएसआई के पार्थिव शरीर को सतना जिले के ग्राम मसनहा में राजकीय सम्मान दिया गया।

क्या था मामला


एएसआई महेंद्र बागरी दो पुलिसकर्मियों के साथ शनिवार-रविवार की रात वारंटी को पकड़ने बड़ौली गांव पहुंचे थे। जब वह अस्थाई रूप से बने हेलीपैड के पास पहुंचे तो उन्हें सामने अवैध रेत का कारोबार कर रहा एक ट्रैक्टर मिला। एएसआई ने उससे रूकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने और स्पीड बढ़ा दी। इसके बाद वह महेंद्र बागरी को रौंदते हुए चला गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। एएसआई के साथ मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

आरोपियों के घर चला बुल्डोजर


जैसे ही एएसआई की मौत की खबर प्रशासन और पुलिस को लगी वैसे ही पूरे महकमे में हडकंप मच गया। प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घर बुल्डोजर चलाया है। इसके साथ ही ट्रैक्टर ड्राइवर का भी घर गिराया गया है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी सुरेंद्र सिंह को पकड़ नहीं पाई है।