4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हा-दुल्हन की पहली पसंद बना राजपूताना गेटअप, इस पोशाक के प्रति बदल रहा क्षत्रिय महिलाओं का फैशन सेंस

दूल्हा-दुल्हन की पहली पसंद, वेडिंग सीजन में राजपूताना गेटअप चलन में आया

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jan 29, 2020

Best royal rajputana getup images rajputana get up kya hota hai

Best royal rajputana getup images rajputana get up kya hota hai

सतना/ शादी के शुभ लग्न शुरू हो गए हैं। कई पैलेस और होटलों में शादियों की गूंज सुनाई देने लगी है। इसलिए हर कोई जमकर शॉपिंग कर रहा। इस बार शादियों की शॉपिंग के साथ मेकअप और गेटअप थोड़ा हटकर है। पहले ज्यादातर शादियों में दुल्हन लहंगे में दिखाई देती थीं, लेकिन साल 2020 की शुरुआत में दूल्हा-दुल्हन की पहली पसंद राजपूताना गेटअप है।

इस पोशाक में खास बात यह है कि यह ड्रेसअप कुछ हटकर दिखाई देता है। क्षत्रिय समाज की दुल्हनें तो इस गेटअप को अपना ही रही हैं, दूसरे समाज की ब्राइडल को भी यह गेटअप पसंद आ रहा। इस गेटअप को अपनाने के बाद लड़कियों की सोच और फैशन सेंस दोनों बदल रहा है।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

एक्सपर्ट की नजर में
ब्यूटी एक्सपर्ट रीता शर्मा का कहना है कि राजपूताना गेटअप एक ऐसा परिधान है जो पहले ज्यादातर राजस्थानी राजपूत पहनते थे लेकिन लंहगे की बनावट और डिजाइन के कारण अब यह सभी को पसंद आ रहा। इन दिनों तो क्षत्रिय परिवार सबसे ज्यादा राजपूताना गेटअप की डिमांड कर रहा है। इस गेटअप में भारी भरकम ज्वेलरी और ज्यादातर लटकन का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही वरमाला के समय लड़का और लड़की दोनों तलवार लेकर आते है। इसमें दूल्हा अपनी तलवार को अपने पास रखता है। दुल्हन मंडप में तलवार दूल्हे को सौंपती है। यह दृश्य चार-चांद लगाने वाला होता है।

patrika IMAGE CREDIT: patrika

महीनों पहले से शुरू हो जाती है शापिंग
रक्षा त्रिपाठी ने बताया, हर लड़की की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है उसकी शादी। इसकी तैयारियां लड़की दो-तीन महीने पहले से ही शुरू कर देती है। इन तैयारियों में सबसे अहम है मेकअप और गेटअप। जिसे दुल्हन बिल्कुल इग्नोर नहीं कर सकती है। गल्र्स, ब्राइडल मेकअप में सबसे अहम है आई मेकअप जो ट्रेंड के हिसाब से किया तो और गेटअप बढ़ा देता है।