28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भरजुना माता मंदिर: मां आदिशक्ति का मुकुट चोरी, देवी-देवताओं को भी नहीं छोड़ रहे बदमाश

कोलगवां थाना क्षेत्र के भरजुना माता मंदिर का मामला, कुछ दिन पहले मंदिर में ठहरे साधू-संतों पर वारदात में शाहिल होने की आशंका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 8 Oct 2018, 3:42 PM IST

Bharjuna Devi ji Temple big news in satna Madhya Pradesh

Bharjuna Devi ji Temple big news in satna Madhya Pradesh

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिला अंतर्गत भरजुना गांव स्थिति मां आदिशक्ति का मुकुट चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि शातिर चोर मंदिर के बगल के गेट का ताला तोड़ कर बीती रात अंदर दाखिल हुए थे। फिर माई के श्रृंगार में चढ़े चांदी के मुकुट सहित अन्य गहनों को साफ कर मौके से फरार हो गए। जब सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। आनन-फानन में स्थानीय भक्तों ने डायल 100 सहित बाबूपुर चौकी और कोलगवां थाने को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों की मानें तो कुछ दिन पहले मंदिन में रूके साधू-संतों पर चोरी की वारदात में शामिल होने की आशंका है।

ये है मामला
कोलगवां थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि भरजुना माता मंदिर में ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद सोमवार की सुबह तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि शातिर चोर मंदिर के बगल के दरवाजे का ताला तोड़कर मां आदिशक्ति के दरबार में प्रवेश किए। इसके बाद मां के श्रृंगार में चढ़ा चांदी का मुकुट सहित अन्य गहने पार कर रफूचक्कर हो गए। कुछ ग्रामीण भक्तों ने पूछताछ के बाद चित्रकूट से आए साधू-संतों पर चोरी की आशंका जताई। भक्तों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग