29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उचेहरा के वेयर हाउस में पकड़ी गई ठगी की 72 लाख रुपए की दाल, भोपाल पुलिस ने किया जब्त

दाल को ट्रक में लोडकर भोपाल ले गई पुलिस
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 1 Aug 2018, 12:17 PM IST

Bhopal police seized 72 lacs dal in unchehara

Bhopal police seized 72 lacs dal in unchehara

सतना। उचेहरा के वेयर हाउस में 72 लाख रुपए की दाल को भोपाल पुलिस ने जब्त किया है। ये दाल ठगी की थी, जिसकी एफआइआर भोपाल के एमपी नगर थाने में दर्ज है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद भोपाल पुलिस उचेहरा पहुंची और दाल को जब्त करते हुए ट्रक में लोड कराकर भोपाल ले गई। यह कार्रवाई शनिवार-रविवार के दौरान की गई और सतना पुलिस को मामले से दूर रखा गया।

सीएसपी उमेश तिवारी के मुताबिक बाड़ी, रायसेन निवासी अखिलेश सिंह ठाकुर भोपाल की बरेली मंडी में अनाज के थोक व्यापारी हैं। अखिलेश ने अनुबंध के तहत इंफ्रा हाइवेल्यू फ्रूट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को एक करोड़ रुपए की दाल सप्लाई की थी। जिसके डायरेटर जुगनजीत सिंह बरार हैं। इस सौदे के लिए दलाल की भूमिका अलीमुद्दीन और जुनैद ने निभाई थी।

20 लाख रुपए का भुगतान

दाल सप्लाई होने के बाद जुगनजीत ने एक करोड़ के एवज में कई चेक दिए थे, जिसमें 20 लाख रुपए का भुगतान हो गया। लेकिन, अन्य चेक बाउंस हो गए। इसके बाद अखिलेश ने जुगनजीत से संपर्क किया, लेकिन वे भुगतान को लटकाते रहे। लगातार ऐसा होने पर अखिलेश भोपाल आइजी जयदीप प्रसाद से मिले और मामले की शिकायत की। आइजी के निर्देश पर एमपी नगर थाना पुलिस ने जुगनजीत सहित दोनों दलालों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया।

पुलिस ने पांच दिन की रिमांड ली

इसके साथ ही जुगनजीत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करते हुए पुलिस ने पांच दिन की रिमांड ली। पूछताछ के दौरान जुगनजीत ने बताया कि उचेहरा के वमविदा कोल्ड स्टोरेज में दाल स्टोर कर रखी गई है। दाल बरामद होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है।

दो आरोपी फरार
प्रकरण में भोपाल पुलिस ने तीन लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें डायरेक्टर जुगनजीत सिंह गिरफ्तार हो गया। जबकि अन्य दो अलीमुद्दीन शेख और जुनैद खान फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पूर्व मंत्री के भाई का वेयर हाउस
वेयर हाउस को लेकर भोपाल पुलिस का कहना है कि पूर्व मंत्री नागेंद्र सिंह के भाई छत्रसाल सिंह का है। इन्होंने जुगनजीत सिंह की कंपनी को वेयर हाउस को किराए पर दिया था। जहां उसने ठगी की दाल को रखा था।

94 लाख में महज 20 लाख मिला था
14 मार्च 2018 को बरेली मंडी से 310 क्विंटल 70 किलो (60 किलो की पैकिंग में) तुआर दाल 4232.13 रुपए के भाव से बेची। इसकी कीमत 13 लाख 14 हजार 925 रुपए हुई। इस तरह से अखिलेश ने सात बार माल इन लोगों को दिया। इसकी कीमत 94 लाख 46 हजार 706 रुपए हुई। इसमें करीब 20 लाख रुपए उसे मिल गए, लेकिन 72 लाख 52 हजार रुपए बाकी हैं।

10 ट्रक में लोड हुई दाल
पुलिस सूत्रों की माने तो दाल बड़े पैमाने पर स्टोर किया गया था। उसे लोड कराने में पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब १० ट्रक में भरकर दाल भोपाल ले जाया गया है। सभी ट्रकों को एमपी नगर थाने में खड़ा कराया गया है।

हाई प्रोफाइल मामला
ये पूरा मामला हाई प्रोफाइल है। लिहाजा भोपाल पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। आरोपियों ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन का नाम लेकर धौंस दी। ठगी का 72 लाख रुपए न देने के दौरान भी उनके नाम का जिक्र किया गया।

बारिश होने पर भीग जाएगी दाल
एमपी नगर थाने में सात ट्रकों में दाल रखी हुई है। पुलिस को कोई गोदाम भी नहीं मिल रहा है जहां पर ये दाल रखी जाए। व्यापारी ने दाल के लिए कोर्ट में अर्जी लगा रखी है। व्यापारी का कहना है कि बारिश हुई तो दाल भीग जाएगी।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पूर्व मंत्री के भाई से करार था। इसके तहत उनके वेयर हाउस में माल रखा था। इस कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। दो अन्य आरोपियों की तलाश में हमारी टीम लगी हुई है।
उमेश तिवारी, सीएसपी एमपी नगर