
Birla Cement Plant big accident one workers death satna cement plant
सतना। मध्यप्रदेश के सतना शहर स्थित बिरला सीमेंट कंपनी में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक श्रमिक की मौके पर मौत हो गई है। बताया गया कि सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे एक श्रमिक सफाई का कार्य कर रहा था। तभी गिड्डी से लोड हापड उसके उपर गिर गया। लाइम स्टोन के मलबे की चपेट में आने से श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। कंपनी के अंदर मजदूर के मौत की बात जैसे की कर्मचारी संगठनों को लगी तो बवाल मच गया।
आनन-फानन में पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। श्रमिक संगठनों से शव उठाने की प्रशासन मांग कर रहा है। लेकिन कर्मचारी संगठन मुआवजे की मांग को लेकर बवाल शुरू कर दिए है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन परिजनों के पहुंचने पर और बवाल की आशंका व्यक्त की जा रही।
कैसे हुआ हादसा
कोलगवां पुलिस ने बताया कि जितेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी चोरहटा जिला रीवा बिरला कंपनी के अंदर ठेका कंपनी का श्रमिक था। उसकी ड्यूटी सोमवार को हापड के नीचे सफाई पर लगाई गई थी। लेकिन वह 11.30 बजे हादसे का शिकार हो गया। कंपनी के सूत्रों की मानें तो जहां वह सफाई कर रहा था उसके उपर से लाइम स्टोन से लोड हापड जाता था। जो अज्ञात कारणों से टूटकर श्रमिक के उपर गिर गया। मारी-भरकम मलबे की चपेट में आने से जितेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। कई घंटों तक इस हादसे की भनक ही लोगों को नहीं लगी। जैसे ही श्रमिक संगठनों को जानकारी मिली तो उन्होंने बवाल मचा दिया। कर्मचारी संगठनों ने विरोध स्वरूप हंगामा करते हुए पीडि़त को उचित मुआवजे की मांग शुरू कर दी। बड़े बवाल की आशंका पर कंपनी प्रबंधन ने पुलिस फोर्स को बुला लिया। लेकिन कर्मचारी संगठनों के विरोध के आगे किसी की एक नहीं चली। फिर बाद में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पीडि़त परिवार अपने गृह ग्राम से सतना के लिए रवाना हो गए है।
Updated on:
28 May 2019 03:16 pm
Published on:
28 May 2019 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
