1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: कोरोना संक्रमित मिलने से बिरसिंहपुर नगर में 13 मई से रहेगा पूर्णरूपेण लॉकडाउन

लॉकडाउन में छूट मिलते ही बदहाल हो गई थी बाजार की व्यवस्था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 12 May 2020, 11:31 PM IST

Birsinghpur Nagar complete lockdown in satna district

Birsinghpur Nagar complete lockdown in satna district

सतना. कोरोना महामारी में लॉकडाउन के चलते जहां नगर बदहाली से खुशहाली की ओर बढ़ रहा था। वहीं बिरसिंहपुर के समीपी ग्राम घोरकाट में कोरोना संक्रमित पाए जाने से नगर के मुख्य बाजार को जिला प्रशासन ने पूर्ण रूपेण लॉकडाउन कर दिया है। कहा गया कि छूट मिलते ही बाजार में उमड़ती भीड़ बदहाली की ओर कदम बढ़ा रही थी। स्थानीय प्रशासन की लाख चेतावनी के बावजूद बाजार खुलते ही सोशल डिसटेंसिंग का ध्यान नहीं रखा जाता है। लोग बिना मास्क भी बाजार में घूमते दिखाई देते हैं। जुर्माना तक का प्रावधान करने के बावजूद भी जिम्मेदार इसे नजरंदाज कर रहें हैं ।

उसी का नतीजा है कि बिरसिंहपुर नगर एक दफा फिर पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। जबकि नगर प्रशासन द्वारा हर स्तर के प्रचार-प्रसार कर कोरोना महामारी से बचने के प्रयास की जानकारी दी जाती रही है, लेकिन नगर व ग्रामीण क्षेत्र नाकाफी नजर आ रहे थे। कस्बे की किराना, कपडा, सब्जी की दूकान, बैंकों के बाहर सहित अन्य जगहों पर सोशल डिसटेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी।

समीपी ग्राम घोरकाट में संक्रमित पाए जाने के चलते ऐहतियात के तौर पर नगर को पूरी तरह से लॉकडाउन किया गया है। जैसे ही निर्देश प्राप्त होंगे, उस पर अमल किया जाएगा। लोग पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। अपने घरों में रहें सुरक्षित रहे।
मनीष पाण्डेय, तहसीलदार बिरसिंहपुर