
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बेटे ने किया हवाई फायर, तलवार चलाकर मचाया उत्पात
सतना. भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के बेटे ने साथियों के साथ सिंधी कैम्प की मथुरा बस्ती व बाल्मीक बस्ती में फिल्मी स्टाइल में बाइकों से पहुंकर उत्पात मचाया, उन्होंने हवाई फायर कर घर के दरवाजे पर तलवार से भी वार किया। इस मामले में पीडि़त पक्ष ने गोली का खोखा लेकर थाने पहुंच शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को गोली का खोखा लेकर कोलगवां थाना पहुंची महिला ने शिकायत की। सिंधी कैम्प निवासी काजल सिंह परिहार ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे शिब्बू यादव ने आठ-दस लोगों के साथ घर के बाहर गोली चलाई। एक गोली का खोखा लेकर पहुंची महिला का दावा था गोली उसके बेटे को मारने के लिए चलाई थी। शिब्बू भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा यादव का बेटा है। बदमाशों ने पहले बाल्मीक कॉलोनी में महिलाओं पर बोतल फेंका फिर मथुरा बस्ती में काजल सिंह के घर के बाहर फायर किए।
सोनी का पता नहीं बताया तो घर पहुंचे
काजल सिंह ने शिकायत दर्ज कराते हुए शिब्बू यादव, गोलू यादव, मानू यादव, लवी परमार सहित अन्य पर गोली चलाने व तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है। बताया कि शिब्बू यादव अमित सिंह को तलाश रहा था। काजल का बेटा अमित का दोस्त है।
पुलिस की सफाई- दोनों पक्ष ने की है शिकायत
सिंधी कैम्प की मथुरा बस्ती में गोली चलने की घटना में भाजपा पदाधिकारी के पुत्र का नाम सामने आते ही पुलिस बैकफुट पर है। सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान से घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना या शिकायत के बारे में अनभिज्ञता जताई।
Published on:
16 Mar 2022 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
