21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP MLA Narayan Tripathi के पत्र से बदली विंध्य की सियासी फिजा, Arjun singh के लिए कही यह बात…

मैहर विधायक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर विंध्य के कद्दावर नेता स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण कराने की मांग।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP MLA Narayan Tripathi said this for Arjun Singh...

BJP MLA Narayan Tripathi said this for Arjun Singh...

सतना. अपनी मुखर बयानबाजी के लिए चर्चित मैहर के भाजपा विधायक नरायाण त्रिपाठी ने एक और लेटर बम छोड़ा है। उनके इस पत्र ने विंध्य की सियासत को नई हवा दे दी है। मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र के वायरल होते ही लोग उनके दल-बदल की अटकलें लगाने लगे तो भाजपा और कांग्रेस में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। दरअसल, मैहर विधायक त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर विंध्य के कद्दावर नेता स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण कराने की मांग।

राजनीति के चाणक्य थे अर्जुन
उन्होंने लिखा कि स्व. अर्जुन सिंह केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल जैसे पदों पर रहे। भारतीय राजनीति का उन्हें चाणक्य माना जाता है। भोपाल के नानके तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पाया। बाद में मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर उस प्रतिमा को व्यापमं चौराहे पर स्थापित कर दिया गया पर अनावरण आज तक नहीं हुआ।

विंध्य के सम्मान की बात है
हमें लौटा दो हमारा विंध्य की राह पर चल रहे नारायण त्रिपाठी का यह पत्र वायरल होते ही सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया। इस बीच नारायण त्रिपाठी ने कहा कि दल और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर विंध्य के सम्मान की बात की है। नानके पेट्रोल पंप के पास कई माह तक स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा रस्सी से बंधी पड़ी रहती थी, उसे देखकर बहुत ही खराब लगता था। बाद में वहां से हटा दी गई। हम हमने मुख्यमंत्री को लिखकर प्रतिमा का अनावरण करने की मांग की है।