14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के इन शहरों में तेजी से सर्च हो रहा ब्लू व्हेल गेम, डाउनलोडिंग से ज्यादा जानकारी के लिए हो रहा उपयोग

डाउनलोड से ज्यादा जानकारी के लिए सर्च इंजन में शुरू हुई खोज, ब्लू व्हेल की सर्चिंग सतना में भी शुरू, प्रदेश में ग्वालियर में सर्वाधिक हो रही सर्चिंग

2 min read
Google source verification
blue whale suicide squad game download

blue whale suicide squad game download

सतना। मीडिया में लगातार आ रही ब्लू व्हेल गेम से मौतों की खबर से शहर के युवा और किशोरों में भी इस गेम को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इसके साथ ही सर्च इंजनों में इसके बारे में जानकारी और डाउनलोडिंग के संबंध में सर्चिंग में भी इजाफा हुआ है। हालांकि गूगल सर्च इंजन के ट्रेंड को देखें तो इसमें मध्यप्रदेश से चार शहरों की सर्चिंग ट्रेंड की ही जानकारी मिल रही है जिसमें सर्वाधिक सर्चिंग ग्वालियर से हुई है।

सर्चिंग का कारण डाउनलोडिंग नहीं बल्कि जानकारी

बहरहाल पत्रिका ने सतना में युवाओं और किशोरों से इस संबंध में बात की तो पता चला कि यहां भी 'ब्लू व्हेलÓ की सर्चिंग की जा रही है। इनकी बातों को सच माने तो राहत की बात यह है कि यहां सर्चिंग का कारण डाउनलोडिंग नहीं बल्कि जानकारी है।

अभिभावकों के लिये जागरुक होने का विषय

लेकिन अभिभावकों के लिये जागरुक होने का विषय यह भी है कि उनके बच्चों को इस सर्चिंग में आधी अधूरी जानकारी या कई बार भ्रामक जानकारी भी मिल रही है। जिसमें सबसे ज्यादा भ्रामक जानकारी 'गेम के बीच में एडमिन या एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा परिजनों को मार डालने की धमकीÓ को सच मानना प्रमुख है।

यह है प्रदेश का ट्रेंड
गूगल ट्रेंड के अनुसार प्रदेश में अब तक ब्लू व्हेल शब्द को सबसे ज्यादा ग्वालियर में खोजा गया है। यहां १०० बार इस शब्द के बारे में खोजा गया है। इसी तरह से जबलपुर में ९५ बार, इंदौर में ५६ तथा भोपाल में ४१ बार देखा गया है। लेकिन इस सर्च इंजन के ट्रेंड में संबंधित सवालों पर देखें तो यह राहत का विषय है कि इसमें लोग ज्यादातर गेम के बारे में जानना चाहते हैं।

एक चौथाई लोग ले रहे जानकारी
एक चौथाई लोग ही डाउनलोडिंग के बारे में जानकारी ले रहे हैं। मध्यप्रदेश में गूगल सर्च इंजन द्वारा ब्लू व्हेल से संबंधित जो जानकारी लोग ढूढ़ रहे हैं उसमें से १०० सर्च सिर्फ 'ब्लू व्हेल गेमÓ को लेकर हुई है। २५ सर्च 'ब्लू व्हेल गेम डाउन लोडÓ की, १५ सर्च 'ब्लू व्हेल चैलेन्जÓ की और १५ सर्च 'ब्लू व्हेल डेयरÓ शब्द की हुई है।

80 फीसदी कालेजी छात्र
सतना का युवा भी दिखा रहा रुचि पत्रिका ने शहर के विभिन्न कालेजों में पढऩे वाले ३० युवाओं और स्कूलों के २० किशोरों से बात की। जिसमें से महज १५ फीसदी ने 'ब्लू व्हेलÓ गेम को सर्च इंजन में खोजना स्वीकार किया। जिन १५ फीसदी लोगों ने 'ब्लू व्हेलÓ गेम को सर्च इंजन में खोजना स्वीकार किया उसमें से ८० फीसदी कालेज के छात्र रहे तथा २० फीसदी ११वीं या उससे ऊपर के छात्र है।