29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के पुलिसमैन मैहर के महेश राज का निधन

मैहर मंदिर के पुजारी देवी प्रसाद के छोटे भाई हैं, इलाज के लिए हैदाराबाद ले जाते समय निधन, 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, गुरुवार को मैहर में होगा अंतिम संस्कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Rajiv Jain

•

Updated: 22 Aug 2018, 8:35 PM IST

bollywood hero Mahesh raj died

bollywood hero Mahesh raj died

सतना. बालीवुड के पुलिसमैन यानी महेश राज पांडेय का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए जबलपुर से हैदराबाद ले जाया जा रहा था, इस दौरान सिकन्दराबाद के पास रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 65 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर देर रात तक मैहर पहुंचने की संभावना है। मैहर में ही गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे विन्ध्य में शोक की लहर दौड़ गई। रमेश सिप्पी की गोल्डन जुबली हिट फिल्म Sholay में इंस्पेक्टर का छोटा सा रोल करने का मौका मिला।
महेश राज मैहर शारदा मंदिर के पुजारी देवी प्रसाद के छोटे भाई हैं। करीब तीन दशक पहले मुंबई चले गये थे। जहां उनकी मुलाकात शत्रुघन सिन्हा से हुई। मुलाकात के दौरान महेश ने फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई। इसके बाद शत्रुघन सिन्हा की मदद से मराठी फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला। उसके बाद उन्हे हिन्दी फिल्मों भी मौका मिला। वे गिरफ्तार इंद्रजीत सहित 150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। महेश राज ने टीवी सीरियल में भी अभिनय का लोहा मनवाया है।

Mahesh raj with amitabh IMAGE CREDIT: patrika

अधिकतर फिल्मों में बने पुलिस अधिकारी
महेश राज ने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। इनमें से 90 फीसदी फिल्मों में वे पुलिस अधिकारी की भूमिका में रहे। वे अमिताभ बच्चन, जीतेंद्र, विनोद खन्ना, अमजद खान, मिथुन चक्रवर्ती सहित कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं।

photo Mahesh raj pandey IMAGE CREDIT: patrika

शारदा देवी के भक्त
महेश राज शारदा देवी के भक्त थे, वे मुंबई में भी जिस भी अभिनेता से मुलाकात करते, उन्हें माता की चुनरी भेंट करते थे। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को भी हाल ही में अपनी मुलाकात में चुनरी भेंट की थी। इस पर अमिताभ ने मौका मिलने पर मां शारदा मंदिर आने की इच्छा जताई थी। महेश राज सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थे। मुंबई में भी अपने प्रवास के दौरान विंध्य के लोगों को खास तवज्जो देते थे।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग