30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज धूप सहने वाले पौधों से बढ़ाएं घर की शोभा, ये 10 कैक्टस प्लांट्स की भयंकर डिमांड

तेज धूप सहने वाले पौधों से बढ़ाएं घर की शोभा, ये 10 कैक्टस प्लांट्स की भयंकर डिमांड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 9 Jun 2018, 1:48 PM IST

cactus ka plant kaha se kharide

cactus ka plant kaha se kharide

सतना। इन दिनों नर्सरियों में कैक्टस प्लांट्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ रही है। क्योंकि इन पौधों को तेज धूप की आवश्यकता होती है और यह आसानी से विकसित किए जा सकते हैं। यदि आप कैक्‍टस को ऐसा पेड़ समझते हैं जो केवल रेगिस्‍तान में उगता है तो, आप अपने बगीचे और घर में लगाये जाने वाला एक सुंदर और अद्भुत पौधा खो रहे हैं। आप कैक्‍टस के पौधे को सौंदर्यात्‍मक तरीके से अपने घर में भी सजा सकते हैं। नर्सरी में ऐसे कई कैक्‍टस उपलब्‍ध हैं जो कि खास घर में सजाने के लिये मिलते हैं।

प्लांट नर्सरी एक्सपर्ट बताते हैं कि कैक्टस प्लांट को आप गमले में लगा सकते हैं, लेकिन कुछ कैक्टस को केवल जमीन पर ही उगा सकते हैं। आपका घर इन प्लांट्स से काफी सुंदर दिख सकता है। यहां हम आपको कुछ कैक्टस के बारे में बता रहे हैं ।

नर्सरियों में बढ़ी रही डिमांड
1- पिनकुशन कैक्टस: इस कैक्टस के फूल बहुत मखमली होते हैं, जो कि झुंड में उगते हैं।

2- बिवेअर टेल कैक्टस: यह पेड़ जैसा होता है, जो ऊदबिलाव के पूंछ की तरह होता है।

3- बॉल कैक्टस: यह कैक्टस देखने में बॉल की तरह लगते हैं, जिन पर कांटे होते हैं। इन्हें डायरेक्ट सनलाइट अच्छी नहीं लगती, इसलिए इन्हें अंधेरे में रखें।

4- रेनबो कैक्टस: ये कई रंग बिरंगे फूलों वाले होते हैं।

5- फेयरी कैसल: यह फेयरी टेल के महल की तरह दिखाई देती है, जिसमें छोटे बड़े टावर होते हैं। इन्हें बगीचे व गमले दोनों में उगा सकते हैं।

6- हावर्थिया कैक्टस जिबरा: यह घर में लगाने के लिए सबसे अच्छा है, क्योंकि इसे ज्यादा लाइट की जरूरत नहीं पड़ती है।

7- सीरियस पेरूविआनस: यह बडी़ तेजी के साथ ग्रो करते हैं। इनके फूलों को ज्यादा केयर की आवश्यकता नहीं होती।

8- जायंट सगुरो: यह बहुत बड़ा पेड़ होता है। इन्हें कमरों के कोने में लगा सकते हैं।

9- जिमनो कैल्शियम: यह पौधा अकेले में उगता है। इन्हें छोटे गमलों में उगा सकते हैं।

10- इचनोफेसिस: इसके फूल गुच्छों में उगते हैं, जिन्हें ड्राइंग रूम की सेंटर टेबल पर रखने से घर की शोभा बढ़ती है।