7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्यप्रदेश के इस जिले को लगा दिल का रोग, हर साल 100 से अधिक हो रही मौतें

खुलासा: आंकड़े आते ही उड़ी स्वास्थ्य महकमे की नींद, ओपीडी में पहुंचने वाले तीस फीसदी लोग 35 साल से कम उम्र के
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 7 Aug 2018, 1:47 PM IST

cardiovascular disease in hindi

cardiovascular disease in hindi

सतना। जिला दिल की बीमारी की जकड़ में आता जा रहा है। हर साल सौ से अधिक लोग इस बीमारी से दम तोड़ रहे हैं। इसमें बच्चे, युवा और वृद्ध सहित सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट ही इस हकीकत को बयां कर रही है। मौत का यह आंकड़ा सालाना बढ़ता ही जा रहा है। चिकित्सक इसकी वजह पीडि़तों को बीमारी का देर से पता चलना बता रहे हैं।

महकमे की रिपोर्ट की मानें तो शहर के साथ बीमारी गांव में भी तेजी से पांव पसार रही है। ओपीडी में पहुंचने वाले तीस फीसदी मरीज 35 साल से कम उम्र के होते हैं। जो दिल की बीमारी से ग्रसित होते हैं। हर आयु वर्ग के लोग अनियमित दिनचर्या के चलते धीरे-धीरे उच्च रक्तचाप के शिकार हो रहे हैं। लेकिन पीडि़तों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती। हालात बिगडऩे पर लोग डॉक्टर के पास पहुंचते हैं।

कम उम्र में भी लोग उच्च रक्तचाप के शिकार

तब जांच के बाद पता चलता है कि वे उच्च रक्तचाप के शिकार हैं। जागरुकता की कमी और लापरवाही की वजह से 60 प्रतिशत पीडि़त रोग की चपेट में होने के बावजूद अंजान हैं। अब तो कम उम्र में भी लोग उच्च रक्तचाप के शिकार हो रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की मानें तो ब्लड प्रेशर 100-90 से अधिक हो तो सावधान हो जाना चाहिए। शीघ्र ही चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

केस-1
मो. शमी पिता हामिद हृदय संबंधी रोग से पीडि़त थे। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल आइसीयू में दाखिल कराया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

केस-2
बाल कृष्ण पिता रामसुजान चौधरी निवासी पुरानी बस्ती मैहर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल आइसीयू में भर्ती कराया गया। वहां हार्ट डिसीज के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

लक्षण
विशेषज्ञ चिकित्सकों की मानें तो हृदय रोग के शुरुआती लक्षणों में सांस फूलना, सीने में दर्द की शिकायत होती है। काम के दौरान सीने में बीचोंबीच दर्द होने लगता है। फिर यह दर्द धीरे-धीरे गले व बाहों में फैल जाता है।

कारण
आधुनिक लाइफ स्टाइल, देर रात तक जगना, खाने में ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेना, जंक फूड का सेवन उच्च रक्तचाप की समस्या को जन्म देता है। सिगरेट, शराब की आदत भी समस्या को बढ़ा रही है।

बचाव
नियमित व्यायाम, प्रतिदिन सुबह पैदल चलना, फास्ट फूड की बजाय फलों का सेवन, चिकनाई युक्त आहार, तनाव, धूम्रपान से बचना चाहिए।

अव्यवस्थित दिनचर्या और काम की अधिकता से पैदा होने वाले तनाव के चलते लोग उच्च रक्तचाप के शिकार हो रहे हैं। नियमित व्यायाम करना चाहिए।
डॉ. मनोज शुक्ला, मेडिसिन विशेषज्ञ, जिला अस्पताल