सांसद ने की अध्यक्षता
सांसद गणेश सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कहा, शिविर में 538 दिव्यांगों को उपकरण दिए जा रहे है। देशभर में अब तक 3 लाख 13 हजार दिव्यांगजनों को उपकरण बांटे जा चुके है। उन्होंने जिला मुख्यालय में दिव्यांगजन के कल्याण के शिविर के लिये जिला प्रशासन के योगदान की सराहना की। कलेक्टर शुक्ला ने बताया, जिन दिव्यांगजन का पंजीयन हो चुका है, उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। जो छूटे हैं, उनका परीक्षण कर पंजीयन किया जाएगा। यहां शिविर का समापन नहीं होगा, बल्कि विकासखण्डों में भी लगाया जाएगा।