
Chanchal shekhar will be New IG of rewa Zone
सतना। रविवार की दोपहर जारी तबादले में सूची में मध्यप्रदेश के रीवा रेंज के नया आईजी चंचल शेखर को बनाया गया है। जबकि उमेश जोगा को रीवा रेंज से जबलुपर रेंज भेजा गया है। बताया गया कि मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के 17 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। थोकभाव तबादलों में एडीजी, आईजी, डीआईजी सहित पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल है। तबादला सूची रविवार की दोपहर गृह विभाग से जारी कर दी गई। इस सूची में रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सहित पन्ना जिले के एसपी भी प्रभावित हुए है।
ये हुए इधर से उधर
जारी सूची में अशोक दोहरे को विशेष पुलिस महानिदेशक एसआईएसएफ से साइबर क्राइम भोपाल, संजय राणा विशेष पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता से विशेष पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण, अरूणा मोहन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक निजी सुरक्षा से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल भोपाल, आरके टंडन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल भोपाल से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अअबि, कैलाश मकवाना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अअबि से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस, डी श्रीनिवास राव अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रबंध, अनिल कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत पीएसक्यू से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीएसएआरए, राजाबाबू सिंह पुलिस महानिरीक्षक विसबल रेंज जबलपुर से पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन,
चंचल शेखर पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक भोपाल से पुलिस महानिरीक्षक रीवा, उमेश जोगा पुलिस महानिरीक्षक रीवा से पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर, अंशुमान यादव पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर से पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू, अशोक गोयल उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध ग्वालियर से उप पुलिस महानिरीक्षक मुरैना रेंज, एमएस वर्मा उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज से उप पुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज, गौरव राजपूत उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध इंदौर से उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज, डॉ आशीष उप पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा से विशेष शाखा पीएचक्यू यथावत, अनिल सिंह सेनानी १५वीं वाहिनी विसबल इंदौर से पुलिस अधीक्षक पन्ना और विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक पन्ना से सेनानी १५वीं वाहिनी विसबल इंदौर किया गया है।
Published on:
10 Feb 2019 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
