28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैन मुनियों के चातुर्मास तय, जानिए किस मुनि संघ या आर्यिका का कहां चातुर्मास

दिगंबर और श्वेतांबर जैन मुनियों के वर्षाकाल 2018 के चातुर्मास की सूची

6 min read
Google source verification

सतना

image

Rajiv Jain

Jul 17, 2018

vidhyaSagar Maharaj

vidhyaSagar

सतना. वर्षाकाल के साथ ही दिगंबर और श्वेतांबर जैन मुनियों के चातुर्मास तय हो गए हैं। कुछ मुनि या संघ इस रास्ते पर तेजी से अग्रसर हो रहे हैं। साल के आषाढ़, सावन, भाद्रपद और क्वार के चार महीने यानी वर्षाकाल के दौरान जीव हत्या के डर से जैन साधु पैदल नहीं चलते हैं। चातुर्मास पर्व यानी वर्षाऋतु के दौरान का चार माह का समय जब सूक्ष्म जीव इतने बढ़ जाते हैं कि आंखों से भी नहीं दिखाई देते। इसलिए जैन साधु और साध्वी एक जगह रुककर धर्म आराधना, संयम साधना एवं जनकल्याण के लिए प्रवचन देते हैं। जैन अनुयायी वर्षभर पैदलचलते हैं, इसलिए वर्षाकाल में जीवों की हिंसा न हो इसलिए चातुर्मास न्यूनतम 100 दिन से अधिकतम 165 दिन का होता है। इस साल 2018 में कौन जैन संत कहां चतुर्मास कर रहा है, आइये जानते हैं। मुनि संघ अपने तय मार्ग की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए सूची में कुछ परिवर्तन भी हो सकते हैं।

इस बार 23 जुलाई से चातुर्मास
हिंदू मान्यताओं के अनुसार देवशयनी एकादशी 23 जुलाई को है, इसे पद्मा एकादशी, पद्मनाभा एकादशी भी कहते हैं। इस दिन व्रत के साथ ही गृहस्थ लोगों के लिए चातुर्मास नियम इसी दिन से प्रारंभ हो जाते हैं। संन्यासियों का चातुर्मास्य 27 जुलाई यानी गुरु पूर्णिमा से शुरू होगा। हिंदू मान्यता है कि इसी दिन से श्री हरि भगवान शयन करने चले जाते हैं और चाल माह पाताल के राजा बलि के यहां निवास करते हैं। भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल एकादशी यानी देवप्रबोधिनी एकादशी (इस साल 19 नवंबर 2018 ) को लौटने के साथ ही चातुर्मास खत्म हो जाते हैं। इन चार महीनों के दौरान विवाह, गृहप्रवेश सहित सभी मंगल कार्य पर विराम लग जाता है।

Patrika IMAGE CREDIT: patrika

संभावित चातुर्मास सूची 2018

आचार्य परमेष्ठी
1. आचार्य श्री विद्यानंद जी - कुन्दकुन्द भारती, दिल्ली (घोषित)
2. आचार्य श्री निर्मल सागर जी - गिरनार, गुज.(घोषित)
3. आचार्य श्री कुन्थु सागर जी - कुन्थु गिरी, महाराष्ट्र (घोषित)
4. आचार्य श्री संभव सागर जी - सम्मेद शिखर जी, झार. (घोषित)
5.आचार्य पद्मनंदी जी गुरुदेव कोल्हापुर महाराष्ट्र
6. आचार्य वैराग्यनंदी जी गुरुदेव गलतरहा महाराष्ट्र
7. आचार्य समता सागर जी उपर गांव डूंगरपुर (सिद्धांत सागर जी)
8.आचार्य तीर्थ नंदी जी श्रवणबेलगोला
9. आचार्य गुणधर्मनंदी जी नवग्रह तीर्थ
10. आचार्य श्री आनंद सागर जी - वसंत कुंज, दिल्ली (घोषित)
11. आचार्य श्री मेरु भूषण जी - सोनागिर, म.प्र. (घोषित)
12. आचार्य श्री दर्शन सागर जी - सुसनेर, म.प्र. (घोषित)
13.आचार्य श्री विराग सागर जी - सम्मेद शिखर जी, झार. (घोषित)
14. आचार्य श्री कुशाग्रनंदी जी - देवलगांवराजा, महाराष्ट्र (घोषित)
15.आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी - उदी गांव, चम्बल, म.प्र. (घोषित)
16. आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी - राजा बाजार, दिल्ली (घोषित)
17. आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी - श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (सम्भावित)
18.आचार्य श्री श्रुतसागर जी - कुन्दकुन्द भारती, दिल्ली (घोषित)
19.आचार्य श्री प्रज्ञ सागर जी - ग्रीन पार्क, दिल्ली (घोषित)
20.आचार्य श्री प्रसन्न ऋषि जी - बड़ौत, उ.प्र. (घोषित)
21.आचार्य श्री विशुध्द सागर जी - औरंगाबाद, महा. (घोषित)
17.आचार्य श्री कनकनन्दी जी - राजस्थान (घोषित)
18.आचार्य श्री विनम्र सागर जी - भिंड, म.प्र. (घोषित)
19.आचार्य श्री सम्मान सागर जी - कानपुर, उ.प्र. (घोषित)
20.आचार्य श्री ज्ञान सागर जी - मुरैना, म.प्र. (सम्भावित)
21.आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी - मथुरा, उ.प्र. (घोषित)
22.आचार्य श्री शशांक सागर जी - कोटा, राज. (सम्भावित)
23.आचार्य श्री विमल सागर जी - महावीर जी, राज. (घोषित)
24.आचार्य श्री नमोस्तु सागर जी - शामली, उ.प्र. (घोषित)
25.आचार्य श्री विशद सागर जी - कवि नगर, गाज़ियाबाद, उ.प्र. (घोषित)
26. आचार्य श्री सुनील सागर जी - गांधी नगर, गुज. (घोषित)
27. आचार्य श्री अनुभवनन्दी जी - विकास नगर, उ.प्र (घोषित)
28. आचार्य श्री दयासागर जी - बंडा, सागर, म.प्र. (घोषित)
29. आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी - बेल तीर्थ, दमोह, म.प्र. (घोषित)
30. आचार्य श्री सूंदर सागर जी - लोहारिया, राज. (घोषित)
31. आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी - चेन्नई, त.ना. (घोषित)
31. आचार्य श्री अनेकांत सागर जी - इंदौर, म.प्र. (घोषित)
32. आचार्य श्री विवेक सागर जी - सोनागिर जी, म.प्र. (घोषित)
33. आचार्य श्री विमर्श सागर जी - छिंदवाड़ा, म.प्र. (घोषित)
34. आचार्य श्री सुबल सागर जी - सम्मेद शिखर जी,झार. (घोषित)
35. आचार्य श्री विद्या सागर जी - खजुराहो, म.प्र. (संभावित)
36. आचार्य श्री वसुनंदी जी - अलवर, राज. (संभावित)
37. आचार्य श्री भारत भूषण जी - सरधना, उ.प्र. (संभावित)
38.आचार्य श्री जय सागर जी महाराज अलकापुरी वडोदरा, गुजरात

एलाचार्य/ बालाचार्य/ आचार्य कल्प परमेष्ठी
1. एलाचार्य श्री अतिवीर जी - बलराम नगर, उ.प्र. (घोषित)
2. एलाचार्य श्री त्रिलोक भूषण जी - नोएडा, सेक्टर 27 उ.प्र. (संभावित)
3. बालाचार्य श्री संयम सागर जी - महावीर जी, राज. (सम्भावित)
4. बालाचार्य श्री पावनकीर्ति जी - सेमम, कर्नाटक (घोषित)

उपाध्याय परमेष्ठी

1. उपाध्याय श्री गुप्ति सागर जी - राणा प्रताप बाग, दिल्ली (घोषित)
2. उपाध्याय श्री नयन सागर जी - चंडीगढ़ (घोषित)
3. उपाध्याय श्री अनुभव सागर जी - महाराष्ट्र (संभावित)
4. उपाध्याय श्री अभिनंदन सागर जी - जयपुर, राजस्थान (संभावित)

patrika IMAGE CREDIT: patrika

साधु परमेष्ठी
1. मुनि श्री तरुण सागर जी -राधेपुरी, दिल्ली (घोषित)
2. मुनि श्री पुलक सागर जी - पूना, महा. (घोषित)
3. मुनि श्री प्रसन्न सागर जी - अहमदाबाद, गुज. (घोषित)
4. मुनि श्री संकल्प भूषण जी - नोएडा से.50, उ.प्र. (घोषित)
5. मुनि श्री शिवानंद जी प्रश्मानंद जी - ज्योति नगर, दिल्ली (घोषित)
6. मुनि श्री विहसंत सागर जी - मौजपुर, दिल्ली (घोषित)
7. मुनि श्री विहर्ष सागर जी - साहिबाबाद, उ.प्र. (घोषित)
8. मुनि श्री वीर सागर जी - यमुना विहार, दिल्ली (सम्भावित)
9. मुनि श्री प्रणम्य सागर जी - प्रशांत विहार, रोहिणी, दिल्ली (संभावित)
10. मुनि श्री अनुमान सागर जी - कबूल नगर, दिल्ली (घोषित)
11. मुनि श्री प्रार्थना सागर जी - महावीर जी, राज. (घोषित)
12. मुनि श्री अरुण सागर जी - फरीदाबाद, हरि. (घोषित)
13. मुनि श्री विश्रांत सागर जी - सीकर, राज. (घोषित)
14. मुनि श्री नमि सागर जी - मंडोला, उ.प्र (घोषित)
15. मुनि श्री सुप्रभ सागर जी - वाशिम, महा. (घोषित)
16. मुनि श्री आत्मासागर जी - राजाखेड़ा, राज. (घोषित)
17. मुनि श्री प्रबल सागर जी - कद्दमहल्ली, कर्नाटक (घोषित)
18. मुनि श्री आदित्य सागर जी - बैंगलोर, कर्नाटक (घोषित )
19. मुनि श्री प्रभावना भूषण जी - सोनागिर जी, म.प्र. (घोषित)
20. मुनि समयसागर जी-छतरपुर (सम्भावित)
21. मुनि नियमसागर जी-कुंथलगिरी (सम्भावित)
22. मुनि सुधासागर जी-अजमेर (सम्भावित)
23. मुनि समतासागर जी-कोटा (सम्भावित)
24. मुनि सरलसागर जी-ललितपुर (सम्भावित)
25. मुनि प्रमाणसागर जी- उज्जैन (सम्भावित)
26. मुनि आर्जवसागर जी-सागर (सम्भावित)
27. मुनि मर्दवसागर जी-खण्डवा (सम्भावित)
28. मुनि पवित्र सागर जी-गढ़ा कोटा (सम्भावित)
29. मुनि उत्तमसागर जी-बेंगलोर (सम्भावित)
30. मुनि सुखसागर जी-अमरावती (सम्भावित)
31. मूनि प्रशांतसागर जी-आष्टा (सम्भावित)
32. मुनि विनितसागर सागर जी-उदयपुर (सम्भावित)
33. मुनि निर्णय सागर जी-विदिशा (सम्भावित)
34. मुनि प्रबुद्धसागर जी-कछार गाव (सम्भावित)
35. मुनि अजितसागर जी-छिंदवाड़ा (सम्भावित)
36. मुनि पुष्पदंतसागर जी-भिलाई (सम्भावित)
37. मुनि श्रेयांससागर जी-लखनादौन (सम्भावित)
38. मुनि विमलसागर जी-गौरझामर (सम्भावित)
39. मुनि कुंथुसागरजी -सिलवानी (सम्भावित)
40. मुनि सुव्रत सागर जी-शिवपुरी (सम्भावित)
41. मुनि आगमसागर जी-मुंबई (सम्भावित)
42 मुनि अभयसागर जी - विदिशा, म.प्र. (सम्भावित)
43 मुनि चिन्मय सागर जी- आलते नरंदा घाट, महा. (घोषित)
44 मुनि मंगलानंदसागरजी -अलवर (सम्भावित)
45 मुनि श्री सुरत्न सागर जी - मंडी, बड़ौत, उ.प्र. (घोषित)
46.मुनि श्री प्रगल्भ सागर जी - भवानी मंडी, राज. (घोषित)
47. मुनि श्री सौरभ सागर जी - मुरादनगर, उ.प्र. (घोषित)
48.मुनि श्री प्रमुख सागर जी - गोआ राज्य (घोषित)
49.मुनि श्री प्रज्ञा सागर जी - श्रवणबेलगोला, कर्नाटक (घोषित)
50. मुनि श्री प्रणाम सागर जी - नागपुर ,महा. (सम्भावित)
51. मुनिश्री अक्षय सागर जी ससंघ- कोपरगाँव (संभावित)
52. मुनिश्री अजित सागर जी ससंघ- छिंदवाड़ा (संभावित)
53. मुनि श्री क्षीर सागर जी - त्रिनगर, दिल्ली (घोषित)

patrika IMAGE CREDIT: patrika

गणिनी/ आर्यिका
1. गणिनी आर्यिका श्री ज्ञानमती माताजी - मांगीतुंगी, महा. (घोषित)
2. गणिनी आर्यिका श्री गुरुनन्दनी माताजी - सेलम, त.ना. (सम्भावित)
3. गणिनी आर्यिका श्री सरस्वती माताजी - खेकड़ा, उ.प्र. (घोषित)
4. गणिनी आर्यिका श्री विशुद्ध मति माताजी - कोटा, राज. (घोषित)
5. गणिनी आर्यिका श्री विशा श्री माताजी - कर्नाटक (सम्भावित)
6. गणिनी आर्यिका श्री विभाश्री माताजी - सूरत, गुज. (घोषित)
7. गणिनी आर्यिका श्री विद्याश्री माताजी - हस्तिनापुर, उ.प्र. (घोषित)
8. गणिनी आर्यिका श्री यशस्वनी माताजी - जयपुर, राज. (घोषित)
9. गणिनी आर्यिका श्री गौरवमती माताजी - जयपुर, राज. (घोषित)
10.गणिनी आर्यिका श्री चन्द्रमती माताजी - लाल मंदिर,चांदनी चौक, दिल्ली (घोषित)
11.गणिनी आर्यिका श्री सौभाग्यमती माताजी - डूंगरपुर, राज. (घोषित)
12.गणिनी आर्यिका श्री समता मति माताजी - बेला तीर्थ, दमोह, म.प्र.(सम्भावित)
13.गणिनी आर्यिका श्री सुप्रकाश मति माताजी - मूंगाणा, राज. (घोषित)
14.गणिनी आर्यिका श्री विज्ञा श्री माताजी - वरुनपथ, जयपुर, राज. (घोषित)
15.गणिनी आर्यिका श्री श्रुतदेवी माताजी - टपुखडा, राज. (घोषित)

1. आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी - जहाजपुर, राज. (घोषित)
2. आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी - नजफगढ़, दिल्ली (घोषित)
3. आर्यिका श्री दृष्टि भूषण माताजी - बड़ागांव, उ.प्र. (घोषित)
4. आर्यिका श्री वर्धस्वनंदनी माताजी - बैंक एन्क्लेव, दिल्ली (घोषित)
5. आर्यिका श्री श्रेष्ठमती माताजी - सोनागिर, म.प्र. (घोषित)
6. आर्यिका श्री कीर्तिमती माताजी - बड़ागांव, उ.प्र. (संभावित)
7.आर्यिका श्री चन्द्रमती माताजी - बड़ागांव, उ.प्र. (घोषित)
8. आर्यिका श्री मुक्ति भूषण माताजी - बड़ागांव, उ.प्र. (सम्भावित)
9. आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी - झांसी, उ.प्र. (संभावित)
10.आर्यिका श्री गुरुमति माताजी- बुढार, म.प्र. (सम्भावित)
11.आर्यिका श्री दृढमति माताजी- संगमकोलोनी जबलपुर (सम्भावित)
12 आर्यिका श्री मृदुमति माताजी -अग्रवाल कॉलोनी जबलपुर (सम्भावित)
13 आर्यिका श्री तपोमति माता जी-छपारा (सम्भावित)
14 आर्यिका श्री गुणमति माताजी - अभाना, म.प्र. (सम्भावित)
15 आर्यिका श्री कुशलमती माताजी-गढ़ाकोटा (सम्भावित)
16 आर्यिका श्री धारणामती माताजी-अभाना (सम्भावित)
17 आर्यिका श्री आदर्शमती माताजी-इंदौर (सम्भावित)
18 आर्यिका श्री दुर्लभ मती माताजी-करेली (सम्भावित)
19 आर्यिका श्री अन्तर्मति माताजी-गाडरवारा (सम्भावित)
20 आर्यिका श्री अपुर्व मति माताजी - पुसद महाराष्ट्र (सम्भावित)
21 आर्यिका श्री अनन्तमती माता जी- कुंडलपुर, म.प्र. (सम्भावित)
22 आर्यिका श्री प्रभावनामती माता जी-गुना (सम्भावित)
23 आर्यिका श्री प्रशांतमती माता जी-खरगोंन (सम्भावित)
24 आर्यिका श्री ऋजुमति माताजी-पथरिया (सम्भावित)
25.आर्यिका श्री विद्यान्त श्री माताजी - लखनादौन, म.प्र. (घोषित)
26.आर्यिकाश्री उपशांतमति माताजी- बेगमगंज (रायसेन) (संभावित)
27 . आयिर्का सौभाग्य मति माताजी डूंगरपुर


ऐलक/ क्षुल्लक/ क्षुल्लिका

1. ऐलक श्री गोसल सागर जी - खंडार गिरी, ओडिशा (घोषित)
2. ऐलक श्री विज्ञान सागर जी - दिल्ली (संभावित)
3. ऐलक श्री विजय भूषण जी - बंथला, उ.प्र (घोषित)
4. क्षुल्लक श्री तारण सागर जी - हस्तिनापुर, उ.प्र. (घोषित)
5. क्षुल्लिका श्री सरलमती माताजी - करगुआं, झांसी, उ.प्र. (घोषित)
6. क्षुल्लिका श्री कुशलवानी माताजी - दिल्ली (सम्भावित)

ये भी पढ़ें

image