5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे बोले हम भी बनेंगे पुलिस ऑफीसर

स्कूल में बच्चों के बीच पहुंची निर्भया, स्कूल, कॉलेज, पार्कों पर रही महिला अफसरों की नजर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 7 Jan 2020, 12:12 PM IST

Children said that we will also become police officers

Children said that we will also become police officers

सतना. महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी के तहत सोमवार को निर्भया प्रभारी सुरभि शर्मा, आजाक थाना प्रभारी सरला मिश्रा और महिला थाना प्रभारी राजश्री रोहित स्कूल, कॉलज और पार्कों की जांच करने पहुंची। स्कूल में बच्चों ने सवालों के जबाव मिलने के बाद कहा कि वह भी पुलिस अफीसर बनेंगे।

जानकारी मिली है कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत निर्भया दस्ता प्रभारी सुरभि शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ताला पहुंचीं। छात्र- छात्राओं से मिलकर उन्हें साइबर क्राइम, एटीएम फ्रॉड, गुड टच- बैड टच, यातायात नियम, महिला हेल्पलाइन, डायल-100, पॉक्सो एक्ट के बारे में आसान शब्दों में समझाया। उत्सुक बच्चों ने यहां सवाल पूछे तो उनके उत्तर भी दिए गए। जबाव पाकर खुश हुए कुछ बच्चे बाले कि वह भी बड़े होकर पुलिस आफीसर बनेंगे। महिला थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ कोलगवां थाना क्षेत्र के सिंधी कैम्प में स्थित हेमू कालाणी पार्क, सेंट्रल जेल के पास स्थित वैष्णो देवी मंदिर, बिरला रोड पर स्थित संतोषी माता मंदिर, दुर्गा मंदिर सिद्धार्थ नगर और जगत देव तालाब का औचक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इन जगहों पर बेवजह घूम रहे लड़कों को समझाईश देकर हटाया तो मंदिरों के पुजारियों और देखरेख करने वालों को सतर्क रहने और पुलिस से संपर्क बनाए रखने को कहा गया। इसी तरह आजाक थाना प्रभारी सरला मिश्रा भी अपनी टीम के साथ स्कूल व कॉलेज का जायजा लेने पहुंची। यहां छात्र छात्रओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए सुरक्षित रहने की सलाह दी गई।