3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CAA के पक्ष में उमा भारती का बड़ा बयान, कहा- भारत के मुसलमानों को कांग्रेस कर रही गुमराह

- भाजपा ने कभी नहीं पूछा कि सोनिया गांधी को कैसे नागरिकता मिल गई

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

Jan 09, 2020

Citizenship Amendment Act: Uma Bharti big statement in favor of CAA

Citizenship Amendment Act: Uma Bharti big statement in favor of CAA

पन्ना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने कभी प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से नहीं पूछा कि वो हमारे देश में आए और नागरिकता ले ली। क्या सोनिया गांधीजी के पिता के बारे कभी पूछा कि उनके पिता जी इटली में मुशेली की सेना में तानाशाह रहे थे। तो कही आपके परिवार में भी तानाशाही की प्रवृत्ति तो नहीं आ गई। आगे कहा कि- भारत के मुसलमानों को कांग्रेस पार्टी सिर्फ गुमराह कर रही है। उनकी नागरिकता को इस अधिनियम से कोई खतरा नहीं है।

संगोष्ठी में प्रबुद्धजनों को किया संबोधित
नागरिकता संशोधन अधिनियम पर आयोजित संगोष्ठी में पन्ना शहर के प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए उमा ने कहा कि कांग्रेस देश के युवाओं सहित मुसलमानों को गुमराह कर रही है। मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम और फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने विपक्षियों पर भी हमला बोला है। उमा भारती ने जवाहर लाल नेहरू ( जेएनयू ) की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कुछ लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

छतरपुर में दिग्विजय पर जमकर बरसी
उमा भारती ने जेएनयू हमले पर मीडिया से चर्चा करते हुए घटना की सत्यता सामने आ जाएगी। पुलिस हमलावरों की पहचान कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेएनयू से मुझे लगाव था। अगर मुझे पढ़ने का मौका मिलता तो जेएनयू से पढ़ती। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का माहौल खराब कर जेएनयू पर कलंक का धब्बा लगाने का काम किया गया है। जेएनयू हमले में एबीवीपी के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जब से भोपाल से हारे हैं, उसके बाद उनकी स्थिति बहुत खराब हो गई है। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।