26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कड़वी हकीकत: स्वच्छता में तीसरी रैंक फिर भी सड़कों पर कचरे का ढेर

एप आधारित स्वच्छता रैंकिंग से विपरीत हैं शहर की सफाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 27 Dec 2017, 12:51 PM IST

Cleanliness survey -2018 latest news in satna

Cleanliness survey -2018 latest news in satna

सतना। स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 का समय नजदीक आते ही निगम प्रशासन स्वच्छता को लेकर संजीदा हो गया है। शहर सफाई को लेकर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास एप आधारित स्वच्छता में दिखाई भी दे रहे हैं। बीते एक पखवाड़े में निगम प्रशासन शहर की सफाई, कचरा प्रबंधन और लोगों की स्वच्छता संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण में 76वें पायदान से छलांग लगाते हुए देश के एक लाख से 10 लाख आबादी वाले शहरों को पछाड़ तीसरे पायदान पर पहुंच गया है।

इससे निगम प्रशासन के अधिकारी भले ही स्वच्छता को लेकर गुड फील कर रहे हैं पर शहर की सड़कों पर उड़ते कागज, पॉलीथिन के टुकड़े और सड़क किनारे फैले कचरे के ढेर व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहे हैं।

डोर-टु-डोर कचरा प्रबंधन फ्लॉप
शहर की जिन कॉलोनियों में कचरा उठाने के लिए निगम प्रशासन ने डोर-टु-डोर कचरा वाहन लगा रखे हैं वहां के रहवासियों को सरकार की यह पहल रास नहीं आ रही। सिंधी कैंप बाजार क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने ननि न सिर्फ यहां डोर-टु-डोर कचरा उठाने दिनभर वाहन दौड़ा रहा है, बल्कि यहां पर रात्रिकालीन सफाई के लिए पूरी स्वच्छता टीम तैनात की गई है। इसके बावजूद न तो सिंधी कैंप की सड़कें कचरा मुक्त हो पा रहीं और न ही लोगों को गंदगी से राहत मिल रही।

सड़क पर फेंक रहे कचरा
जिन कॉलोनियों में घर से कचरा उठाने वाहन लगाए गए हैं वहां पर निगम प्रशासन ने कचरादान के प्रबंध नहीं किए। एेसी कॉलोनियों में अभी भी लोग जब मर्जी घर का कचरा सड़क पर फेंक रहे हैं। कॉलोनी की जनता की इस मनमानी का खामियाजा सिंधी कैंप के व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कॉलोनी की जनता घर का कचरा सड़क पर फेंक कर अपना घर तो स्वच्छ कर लेती है, लेकिन इससे सड़क पर गंदगी फैल रही है। कॉलोनी में घूम रहे Swine सड़क किनारे डंप कचरे को पूरी सड़क पर फैला देते हैं।

स्वच्छता मापदंडों की स्थित
- 25 वार्डों में डोर-टु-डोर कचरा उठाव के प्रबंध नहीं।
- आधे से अधिक कचरा वाहनों में जीपीएस सिस्टम नहीं।
- एक ही वाहन में उठ रहा सूखा और गीला कचरा।
- सफाई के घंटों बाद भी नहीं होता कचरे का उठाव।
- बिना वर्दी व सफाई किट के सफाई कामगार।
- शिकायत के बाद भी नहीं उठता कॉलोनियों से कचरा।

स्वच्छता रैंकिंग में हम
स्थान शहर कुल अंक
01 मंदसौर 145172
02 नीमच 141255
03 सतना 70668
04 चंडीगढ़ 68233
05 सिंगरौली 63555