
Crime News: मध्यप्रदेश के सतना जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा बहन अपने प्रेमी से फोन पर बात करती थी। इसकी भनक जब भाई को लगी तो उसने जाल बिछाकर प्रेमी को घर बुलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरा मामला सतना जिले के बिरसिंहपुर थाना के रेउहान गांव का है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात रेउहान गांव के बधान टोला निवासी मृतक धर्मेंद नामदेव आरोपी की बहन का प्रेमी थी। वह रात-रात भर जागकर उससे बात करती थी। शक पर होने पर वह मौके की तलाश में था। मौका मिलते ही उसने बहन को पकड़ लिया। घटना के दिन भाई ने धर्मेंद को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। जब युवती का भाई कमजोर पड़ने लगा तो उसने अपने दोस्त की मदद ली और मृतक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
जब वह घायल हो गया तो उसकी दोस्त और भाई ने मिलकर धर्मेंद की गर्दन तोड़ दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिर उसके शव को घसीटते हुए ले गए और सलैया रोड की बावड़ी के में फेंक आए।
पुलिस ने कॉल डिटेल्स के आधार पर पूछताछ शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों से कड़े रवैये में पूछताछ की तो उन्होंने अपने जुर्म को कबूल लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भाई अनिल कुमार वर्मा और उसके दोस्त राजा भैया चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
Updated on:
17 Aug 2024 08:23 am
Published on:
17 Aug 2024 08:21 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
