ये है मामला
सूत्रों के अनुसार, बांसा पहाड़ में जीटीएसटी मालगाड़ी में ड्यूटी पर तैनात इलाहाबाद के रेलवे गार्ड आरपी यादव को बदमाशों ने शिकार बनाया। इनका बैग, रेलवे वॉकी टॉकी, मोबाइल फोन रुपए और जूते भी लूट ले गए। इसके बाद सतना स्टाफ के गार्ड हर्षवर्धन सिंह जो मऊ गाड़ी में ड्यूटी पर थे उनके साथ घटना हुई। सतना आकर हर्षवर्धन ने बताया कि गार्ड केबिन में आकर चार बदमाशों ने उनके पास से मोबाइल फोन, रेलवे का वॉकी टॉकी, बैग, पर्स लूट लिया। उसमें 18 सौ रुपए समेत पहचान और बैंक संबंधी दस्तावेज थे। रात सवा 1 बजे हुई इस वारदात के बाद से रेलवे के रनिंग स्टॉफ में दहशत है।