
dasyu sundari sadhana patel photo viral dasyu sundari ki tasveer
सतना। मप्र और उप्र के सीमाई इलाकों में सक्रिय दस्यु सुंदरी साधना पटेल की शादी की तस्वीरें पत्रिका को मिली हैं। तस्वीर पास आने के बाद जब तराई से जुड़े सूत्रों से इसका ठिकाना जाना गया तो पता चला कि चुनावी माहौल में वह इन दिनों मोटर साइकिल से जींस और शर्ट पहन कर घूम रही है। उप्र से सटे मप्र के गांवों में जाकर मतदाताओं को प्रभावित करते हुए एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने का दबाव बना रही है। दूसरी ओर डकैतों की टोह लेने में जुटी पुलिस इस दस्यु सुंदरी तक पहुंचने में नाकाम है।
साथ में रखती है बंदूक
तराई के सूत्रों का कहना है कि दस्यु सुंदरी साधना को सजातीय संरक्षण मिल रहा है। इसके मुखबिर भी पुलिस की मदद नहीं कर पा रहे। साधना अपने साथ ३१५ बोर की कंपनी मेड बंदूक लेकर चलती है। गिरोह में आधा दर्जन सदस्य हैं, दो सदस्य लगातार साधना की ढाल बनकर चलते हैं।
...ताकि कोई उसे पहचान न सके
यह बात भी तराई से आई है कि मोटर साइकिल पर जींस टीशर्ट पहनकर घूमने वाली दस्यु सुन्दरी जब गांव या बस्ती में पहुंचती है तो अपना चोला बदल लेती है। वह साढ़ी पहन कर लोगों के बीच जाती है ताकि कोई उसे पहचान न सके।
घूंघट की आड़ में डकैत
दस्यु उन्मूलन अभियान से जुड़े सूत्रों का कहना है, डकैत साधना पटेल की तस्वीर पुलिस के पास है लेकिन वह अपना रंग रूप बदल कर रहती है। मुखबिरों से पता चला है कि बाजार से सामान लेने जब वह आती है तो घूंघट कर लेती है। गांव वालों के बीच भी इसी अंदाज में पहुंचती है और लोगों को डराने व धमकाने के लिए जींस पहनकर बंदूक थाम लेती है।
Published on:
24 Nov 2018 02:06 pm

बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
