18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सबरी जल प्रपात में नहाने गए तीन युवको की मौत

सतना से सटे उप्र के मारकुण्डी क्षेत्र में हादसा, मझगवां अस्पताल में मृत घोषित किए गए युवक, एक ही परिवार के युवक गए थे पिकनिक मनाने

2 min read
Google source verification
Death of three youths who went to bathe in Sabari Falls

Death of three youths who went to bathe in Sabari Falls

सतना. सतना जिले से सटे उप्र के अर्तरा से कुछ युवक पिकनिक मनाने मारकुण्डी उप्र के सबरी जल प्रपात आए थे। यहां रविवार की दोपहर नहाने के दौरान चार युवक प्रपात में डूब गए। उनके साथ मौजूद अन्य युवकों ने बचाने की कोशिश की लेकिन इसी आपाधापी में एक एक कर चार युवक डूब गए। इनमें दो युवकों की मृत्यु अस्पताल लाने के बाद हुई। जबकि एक युवक का शव प्रपात से निकाल लिया गया। चौथा युवक सुरक्षित बताया गया है।
यह युवक डूबे
पता चला है कि बांदा जिले के नरैनी रोड अर्तरा से साहू परिवार के आधा दर्जन युवक सबरी प्रपात में पिकनिक मनाने के लिए आए थे। युवकों के डूबने की सूचना पर मारकुण्डी से उप्र पुलिस की डायल 112 टीम पहुंची। मोहित साहू पुत्र देवेंद्र साहू (17), साहिल पुत्र अशोक साहू (17), पीयूष पुत्र विद्यासागर (22), आकाश साहू पुत्र दिनेश साहू (27), शैलेंद्र साहू पुत्र देवेंद्र साहू(27), विवेक साहू पुत्र रमेश साहू (22) एवं आशू साहू पुत्र विद्या सागर रविवार को सुबह करीब 11 बजे सबरी जल प्रपात में पिकनिक मनाने आए थे। सभी लोग सबरी जल प्रपात में नहा रहे थे। इनमें मोहित, साहिल, पीयूष व आकाश गहरे पानी में चले गए। जिससे चारों डूबने लगे। इनको डूबता देख अन्य साथियों ने डायल 112 को सूचना दी और खुद चारो को बचाने लगे।
पुलिस की मदद से निकाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मोहित, साहिल व आकाश को बाहर निकाला। जबकि पीयूष का कोई पता नहीं लगा। हालत गंभीर होने पर मोहित व साहिल को मझगवां अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इधर प्रपात में लापता पीयूष को पुलिसकर्मियों व गोताखोरों ने करीब दो घंटे बाद बाहर निकाला। उसे सीएचसी मानिकपुर ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। चौथे साथी आकाश की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी शैलेन्द्र कुमार राय, एसडीएम मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताते हैं कि पूर्व में भी इस प्रपात में घटनाएं हो चुकी हैं। इस हादसे के बाद मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मारकुण्डी थाना पुलिस ने घटना की जांच कार्रवाही शुरू कर दी है।