छात्राओं द्वारा सभी कक्षा में की जा रही सफाई के दौरान जब वहां मौजूद एक शख्स ने वीडियो शूट किया तो उसने इस बारे में छात्राओं से पूछताछ की। तब छात्राओं ने कहा कि, अकसर उन्हें स्कूल की साफ सफाई करने पर विवश किया जाता है। किसी कारण वश सफाई न करने पर उन्हें धमकाया जाता है। फिलहाल, अब देखना ये होगा कि इस बार प्रशासन द्वारा मामले पर क्या कार्रवाई की जाती है।