12 डीआरसी में तैनात किए गए 75 जवान
वर्ष 2016 की बाढ़ से सबक लेते हुए आपदा से निपटने होमगार्ड प्रशासन ने जिले में एक दर्जन डिजास्टर रेस्क्यू सेंटर बनाए हैं। इन सेंटरों में अब तक 75 जवान तैनात किए हैं जो संबंधित थानों से समन्वय स्थापित कर बाढ़ के दौरान फौरी तौर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर देंगे। यदि किसी डीआरसी में बाढ़ की आपदा गंभीर होगी तो जिला स्तर से बैकअप दिया जाएगा। जिले में चित्रकूट, मझगवां, बिरसिंहपुर, सिंहपुर, मैहर, रामनगर, कोटर, रामपुर बाघेलान, नागौद, अमरपाटन, उचेहरा व ताला के डीआरसी कैम्पों में पूरे मानसूनी सीजन तक जवान तैनात रहेंगे।