24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समर सीजन आते ही बढ़ गई मटकों की खरीदारी

देसी फ्रीज ऑन डिमांड, फ्रीज के पानी के मुकाबले मटके के पानी की तासीर ज्यादा ठंडी होती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Kamlendra Shukla

•

Updated: 22 Mar 2018, 12:24 PM IST

earth pot demand increse in summer in satna

earth pot demand increse in summer in satna

सतना। गर्मी का मौसम शुरू होते ही देसी फ्रीज यानी पानी के मटकों की खरीदारी शुरू हो गई है। वैसे आज के दौर में लोग फ्रीज का पानी ज्यादा पीते हैं, लेकिन अब भी काफी लोग मटके का पानी पीना ठीक समझते हैं। उनका मानना है कि फ्रीज के पानी के मुकाबले मटके के पानी की तासीर ज्यादा ठंडी होती है। साथ ही मटके के पानी का अलग ही स्वाद होता है। मटके का पानी पीने से सर्दी-गर्मी की भी शिकायत नहीं होती है। इसके अलावा लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मटकों को स्टाइलिश लुक भी दिया जा रहा है। सुराही भी नए ढंग से तैयार की जा रही है।

शहर के कई इलाकों में अवेलेबल
बड़ी तादाद में लोगों को बाजार में मयूर जग की तरह दिखने वाले मटकों की खरीदारी करते देखा जा सकता है। इस वक्त शहर के कई हिस्सों में मटकों की बिक्री शुरू हो चुकी है। इसमें सिटी कोतवाली, राजेंद्र नगर, रीवा रोड, धवारी, सिविल लाइन सहित कई इलाके शामिल हैं। सड़क किनारे फु टपाथ पर भी मटके बेचने वाले दिख जाएंगे। जिन लोगों को मिट्टी के मटकों का फायदा पता है, उन लोगों ने मटकों की खरीदारी भी शुरू कर दी है।

कई आकार के मटके
बाजार में आपको मटका टंकी, गोल मटका और सुराही मिल जाएगी। इसमें टोंटी लगी होती है, ताकि मटके से पानी निकालने में कोई दिक्कत न हो। बिना टोंटी वाले मटके भी बाजार में उपलब्ध हैं। आप ५० रुपए से 100 रुपए तक की कीमत वाला मटका खरीद सकते हैं। इन सभी मटकों के पानी की क्षमता उनकी बनावट पर निर्भर करती है।

मिट्टी के मटके फायदेमंद भी
1- मिट्टी के घड़े का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसका तापमान सामान्य से थोड़ा ही कम होता है जो ठंडक तो देता ही है चयापचय या पाचन की क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन का स्तर भी बढ़ता है।
2- इसमें मृदा के गुण भी होते हैं जो पानी की अशुद्धियों को दूर करते हैं और लाभकारी मिनरल्स प्रदान करते हैं। शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त कर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में यह पानी फायदेमंद होता है।
3- फ्रीज के पानी की अपेक्षा यह अधिक फ ायदेमंद है, क्योंकि इसे पीने से कब्ज और गला खराब होने जसी समस्याएं नहीं होती। इसके अलावा यह सही मायने में शरीर को ठंडक देता है।
4- इस पानी का पीएच संतुलन सही होता है। मिट्टी के क्षारीय तत्व और पानी के तत्व मिलकर उचित पीएच बैलेंस बनाते हैं जो शरीर को किसी भी तरह की हानि से बचाते हैं और संतुलन बिगडऩे नहीं देते।
5- मटके का पानी प्राकृतिक तौर पर ठंडा होता है, जबकि फ्रीज का पानी इलेक्ट्रेसिटी की मदद से। बल्कि एक बड़ा फायदा यह भी है कि इसमें बिजली की बचत भी होती है, और मटके बनाने वालों को भी लाभ होगा।