28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही दौड़ेगे इलेक्ट्रिक इंजन

सीआरएस और डीआरएम का निरीक्षण आज
less than 1 minute read
Google source verification
Electric engine will run once approved by Railway Board

Electric engine will run once approved by Railway Board

सतना. सतना से संगमा रेल लाइन विद्युतीकरण कार्य का शुक्रवार सुबह सीआरएस और डीआरएम संयुक्त रुप से निरीक्षण करेंगे। डीआरएम डॉ मनोज सिंह चित्रकूट एक्सप्रेस से गुरुवार देर रात ११:३० बजे ही सतना पहुंच जाएंगे। सीआरएस केके जैन २४ मई को सतना पहुंचेगे। दरअसल, सतना से संगमा के बीच कराए गए रेल लाइन विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण सीआरएस केके जैन द्वारा करने का कार्यक्रम पहले ही २४ तारीख को तय था। रेलवे प्रबंधन बीते पंद्रह दिनों से भी अधिक समय से तैयारियों में जुटा हुआ था। सीआरएस और डीआरएम के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इस मार्ग पर इलेक्ट्रिक इंजन दौडऩे लगेंगे।

मार्च में किया गया था ट्रायल-
सीआरएस और डीआरएम ने २६ मार्च को भी सतना-संगमा रेल लाइन विद्युतीकरण कार्य का जायजा लिया था। तब विद्युतीकरण का कार्य अधूरा था। जिसे अप्रैल माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस दौरान ट्रायल भी किया गया था। जिसे सीआरएस और डीआरएम ने सफल बताया था। इस दौरान सतना से इलाहाबाद के बीच कुछ गाडि़यों के परिचालन शुरु करने की भी संभावना जताई थी।