5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रोजगार सहायक ट्रैप

संबल योजना का कार्ड बनवाने मांगी थी रकम, रीवा लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

2 min read
Google source verification
Employment Assistant Trap taking bribe of two thousand rupees

Employment Assistant Trap taking bribe of two thousand rupees

सतना. जनपद पंचायत मझगवां क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत का रोजगार सहायक को लोकायुक्त रीवा की टीम ने दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है। आरोपी ने प्रसूता सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए संबल कार्ड बनवाने के एवज में 3000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। पैसे न देने पर आरोपी रोजगार सहायक कार्ड नहीं बनवा रहा था। थक हारकर पीडि़त ने रीवा लोकायुक्त एसपी से शिकायत की। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच कराई तो बात सच निकली। जैसे ही बुधवार को अपने प्राइवेट कार्यालय में रोजगार सहायक ने रिश्वत के 2 हजार रुपए लिए वैसे ही लोकायुक्त रीवा की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में डीएसपी बीके पटेल, निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा, निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी, विपिन त्रिवेदी, सुभाष पाण्डेय, मुकेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, विवेक पाण्डेय, प्रेम सिंह समेत अन्य शामिल रहे।
ये है मामला
लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि रमेश गोंड निवासी ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्राम वन साकर ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत थी कि जनपद पंचायत मझगवां के ग्राम पंचायत गोपालपुर का रोजगार सहायक बिना रकम लिए संबल कार्ड नहीं बना रहा है। पैसे न देने पर प्रकरण लटकाए हुए है। जिससे प्रसूता सुरक्षा योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। गरीब आदमी हूं, 3 हजार रुपए की रिश्वत नहीं दे सकता। इसलिए थक हारकर लोकायुक्त कार्यालय आया हूं। लोकायुक्त एसपी ने शिकायत की जांच कराई तो सही पाई गई।
दो हजार में सौदा
रोजगार सहायक मोहन लाल यादव पुत्र स्व. श्याम लाल (32) निवासी गोपालपुर थाना बरौंधा ने तीन हजार रुपए मांगने के बाद फिर पीडि़त रमेश से 2 हजार में सौदा तय किया। बुधवार की सुबह आरोपी ने पीडि़त को रकम के साथ प्राइवेट रूम पर आने को कहा। जैसे ही पीडि़त ने रिश्वत के 2 हजार रुपए आरोपी को दिए। वैसे ही घर के बाहर मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।