20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैहर के पूर्व विधायक विजय नारायण राय का निधन, एक नजर में जानिए उनका राजनीतिक इतिहास

80 के दशक के विधायक विजयनारायण राज अब हमारे बीच नहीं रहे। बीमारी के चलते उनका सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया।

2 min read
Google source verification
Ex Maihar MLA Vijay Narayan Rai dies

Ex Maihar MLA Vijay Narayan Rai dies

सतना। 80 के दशक के विधायक विजयनारायण राज अब हमारे बीच नहीं रहे। बीमारी के चलते उनका सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। राय का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मैहर स्थित आवास पर रखा गया है। जहां सुबह से ही समर्थकों का तांता लगा है। स्वर्गीय राय का अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा।

राय अर्से तक कांग्रेस में रहे लेकिन 2016 में मैहर विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें श्रृद्धांलि देने भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच रहे है।

मैहर के सातवें विधायक थे राय
सोमवार को अंतिम सांस लेने वाले विजयनारायण राय मैहर के सातवें विधायक थे। उन्होंने सन् 1980 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के गया सिंह पटेल को 632 मतों से पराजित किया था। राय को 23,672 और पटेल को 23,040 वोट मिले थे। राय को कांग्रेस ने 85 के चुनाव में भी टिकट दी। लेकिन, 24,448 वोट पाने के बाद भी निर्दलीय प्रत्याशी लालजी पटेल से लगभग 6 हजार मतों से हार गए। उसके बाद राय को कांग्रेस ने टिकट नहीं दी।

27 जनवरी 2016 को दूसरी बार छोड़ी कांग्रेस
जिसपर राय ने कांग्रेस से किनारा कर लिया और 93 का चुनाव निर्दलीय लड़ा। उन्हें 17,756 वोट मिले। पर, कांग्रेस के प्रत्याशी मथुरा पटेल से 18 सौ मतों से पराजित हो गए। मथुरा पटेल 19,556 मतों के साथ विजयी रहे। गत मैहर उपचुनाव के 27 जनवरी 2016 को कांग्रेस के नेताओं से मतभेद के चलते राय ने दूसरी बार कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में शामिल हो गए। एक साल आठ माह भाजपा में रहने के दौरान राय ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

मैहर विधानसभा उपचुनाव में मांगी थी टिकट

गौरतलब है कि, मैहर विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस से मनीष पटेल को टिकट दिए जाने से विजय नारायण राय नाराज हो गए थे। उन्होंने खुद भी मैहर विधानसभा उपचुनाव में टिकट मांगी थी। लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक को नजरअंदाज कर दिया था। राय के साथ मैहर कांग्रेस नेता व व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश दरियानी भी भाजपा में शामिल हो गए। मैहर के सपा यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष उमाकांत उपाध्याय ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी की सदस्यता ली।

सीएम के सामने ली थी सदस्यता
बताया गया कि मैहर में सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय नारायण राय ने सीएम के हाथों सदस्यता ली थी। इनके साथ क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसी नेता भी बीजेपी में शामिल हुए थे। मैहर के वरिष्ठ नेता विजय नारायण राय 1980 में विधायक चुने गए थे। विजय नारायण और उनके बेटे संजय राय ने भी बीजेपी की सदस्यता ली थी।

इंदिरा-अर्जुन के थे करीबी
जानकारों ने बताया कि 1980 के दशक में मैहर से विधायक रह चुके विजय नारायण राय इंदिरा गांधी और अर्जुन सिंह के काफी करीबी थे। वे कई बार सभाओं को संबोधित करते हुए नजर आए थे। कांग्रेस नेताओं के करीब होने के चलते बेटे संजय राय को मैहर मंडी का अध्यक्ष बनाया था।

ये भी पढ़ें

image