20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी हादसे के बाद अब सतना में विस्फोट

-सीमेंट फैक्ट्री के सब स्टेशन पैनल में विस्फोट

2 min read
Google source verification

सतना

image

Ajay Chaturvedi

Feb 18, 2021

मैैहर सीमेंट फैक्ट्री में हादसा

मैैहर सीमेंट फैक्ट्री में हादसा

सतना. सीधी बस हादसे की टीस अभी कायम ही रही कि मैहर स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के सब स्टेशन पैनल में विस्फोट हो गया जिसके चलते तीन कर्मचारी झुलस गए। सभी झुलसे कर्मचारियों को मैहर अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

सीमेंट फैक्ट्री में गुरुवार की दोपहर हड़कंप मच गया। तेज आवाज के साथ हुए विस्फोट के चलते अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी जहां-तहां भागने लगे। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसकी चपेट में आए तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने आनन-फानन में तीनों झुलसे कर्मचारियों को पहले मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया। फिर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत के मद्देनजर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक घायलों में उचेहरा के करही निवासी विपिन सिंह परिहार और उचेहरा के ही सौरभ सिंह हैं। इसके साथ एक व्यक्ति और घायल है जिसका नाम अब तक सामने नहीं आ पाया है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को केजेएस सीमेंट फैक्टी मे शडडाउन का काम चल रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ। जानकारों के अनुसार विस्फोट बिजली की वजह से हुआ है। तीन कर्मचारी जो इस विस्फोट में झुलसे हैं वो इलेक्ट्रिशियन हैं। विस्फोट का कारण घटिया निर्माण कार्य और बिना सेफ्टी किट के काम करना बताया जा रहा है।

हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को तो अस्पताल पहुंचा दिया। लेकिन हादसे के संबंध में उन्होंने चुप्पी साध रखी है। वहीं मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री के कर्मचारी आज जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। फैक्टरी के अंदर अक्सर घटना दुर्घटना होती रहती है, लेकिन इस कार्रवाई के नाम पर हमेशा खाना पूर्ति की जाती। यही वजह है कि हमेशा कोई न कोई गरीब कर्मचारी और मजदूर ऐसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।