2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिवाल्वर दिखाकर रिटायर्ड फौजी ने गेटमैन को धमकाया, बोला- IB का अफसर हूं, फिर जानिए कैसे उतरी अकड़

रिवॉल्वर दिखाकर गेट खुलवाने की कोशिश की, रेल सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 5 Jun 2018, 5:21 PM IST

fake IB officer Arrested in satna RPF

fake IB officer Arrested in satna RPF

सतना। एमपी-यूपी बॉर्डर स्थित रेलवे फाटक पर एक रिटायर्ड फौजी ने रिवॉल्वर दिखाकर सनसनी फैला दी। रिटायर्ड फौजी ने खुद को इंटलीजेंस ब्यूरो का अफसर बताते हुए रिवॉल्वर की नोंक पर रेलवे गेटमैन को धमकाया। उसने रेलकर्मी से जबरन गेट खुलवाने का प्रयास भी किया। आनन-फानन में गेटमैन ने टिकरिया स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी।

तुरंत स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ पोस्ट सतना निरीक्षक मान सिंह को मामले से अवगत कराया। जब यह सूचना रेल सुरक्षा बल को मिली तो आरोपी को तलाश कर सोमवार को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

ये है मामला
बताया गया कि रविवार की शाम करीब 7 बजे मारकुंडी और टिकरिया रेलवे स्टेशन के बीच लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 400/सी पर तैनात गेटमैन निरंजन कुमार के पास पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को आइबी अफसर बताते हुए रिवॉल्वर के दम पर गेट खुलवाने की कोशिश की। जब गेटमैन ने रेलवे नियमों का उल्लंघन करने से मना किया तो उसने विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

आरपीएफ चौकी मझगवां को सूचना दी

गेटमैन निरंजन ने उप स्टेशन प्रबंधक टिकरिया को सूचना दी तो उन्होंने आरपीएफ चौकी मझगवां को सूचना दी। खबर पाते ही आरपीएफ पोस्ट सतना निरीक्षक मान सिंह ने निर्देश पर एएसआई भगवानदीन द्विवेदी ने मझगवां और सतना स्टाफ की मद से आरोपी को गिरफ्तार किया।

रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पकड़े जाने पर आरोपी ने खुद को प्रदीप कुमार शुक्ला पुत्र राम चरण शुक्ला (35) निवासी किहुनिया मारकुण्डी बताया। आरोपी ने यह भी बताया कि वह आर्मी से रिटायर्ड हो चुका है और गेटमैन पर धौंस जमाने के लिए खुद को आईबी अफसर बताया था। रेल सुरक्षा बल ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।