
Father beaten to death for land
सतना. जमीन बंटवारे को लेकर एक बेटे ने पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी। वारदात की भनक पातेे ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और जांच कार्रवाही शुरू कर दी। जब पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर घटना से जुड़े सबूत जुटा लिए तो सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दिया। जहां से न्यायाकि अभिरक्षा में उसे जेल भेजा गया है।
यह है मामला
फरियादी अरुण कुमार साहू पुत्र ज्वाला प्रसाद साहू (32) निवासी भटवा रहिकवारा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि जमीन बंटवारा के लिए उसके बड़े भाई कमलेश साहू ने 25 जनवरी की रात साढ़े 8 बजे पिता केे साथ मारपीट कर दी। लाठियों से पीटकर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना के बाद पिता को अरुण नागौद अस्पताल लेकर गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान ज्वाला प्रसाद की मौत हो गई।
भागने की फिराक में था आरोपी
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने एसडीओपी नागौद हिमाली सोनी को सूचना दी। इसके साथ ही एएसआइ एसएस मांझी, प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार समेत अन्य की टीम के साथ मौके पर रवाना हुए। आरोपी भागने के फिराक में था इसके पहले ही उसे गिरफ्त में ले लिया गया। आरोपी की निशादेही पर साक्ष्य जुटाने के बाद उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 302 के तहत कार्रवाही की गई है।
Updated on:
27 Jan 2020, 11:58 PM IST
Published on:
27 Jan 2020, 11:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.