23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट मैरिज करने के लिए अब करना होगा ये काम, प्रशासन का अनोखा आदेश

अपर कलेक्टर एवं विवाह पंजीयन अधिकारी ने कोर्ट मैरिज करने के बाद प्रमाणपत्र लेने से पहले लगी दी शर्त

2 min read
Google source verification

सतना

image

Hitendra Sharma

Apr 28, 2022

for_court_marriage_rules.png

सतना. अब कोर्ट मैरिज करने के लिए कपल को एक काम और करना पड़ेगा तभी उसको विवाह पंजीयन का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। यह नया आदेश अपर कलेक्टर और विवाह पंजीयन अधिकारी ने जोड़ी दी है। अपर कलेक्टर के अनौखे आदेश के बाद जिले में नई पहल के लिए प्रशंसा की जा रही है।

नए आदेश के तहत एडीएम कोर्ट में विवाह के लिए अथवा विवाह पंजीयन का प्रमाण पत्र तभी मिलेगा जब दम्पतियों पौधरोपण करेंगे, इसे आदेश निकालकर अनिवार्य कर दिया गया है। वही पौधरोपण की तस्दीक की जिम्मेदारी पटवारियों को दी गई है। अपर कलेक्टर ने यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों के तहत हरियाली बढ़ाने के लिए की जा रही है। मध्य प्रदेश में यह अनोखी पहल सबसे पहले सतना जिले में लागू की गई है।

अपर कलेक्टर राजेश शाही ने नवाचार करते हुए कोर्ट मैरिज के लिए आने वाले कपल के लिए पौधरोपण अनिवार्य कर दिया है। प्रशासन की इस पहल से नव विवाहित जोड़े पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने में सहायक तो होंगे ही साथ ही विवाह के साथ एक सुखद यादगार भी हमेशा साथ होंगी।

नए आदेश के तहत कपल को पांच फलदार पौधे किसी सुरक्षित स्थान पर लगाने होंगे और उनकी फोटो - वीडियो को अपर कलेक्टर को दिखाना होगा। कपल को केवल प्लांटेशन ही नहीं करना है उसके साथ ही उन पौधों की देखभाल और संरक्षण करने संकल्प भी लेना होगा। प्रशासन के नए आदेश के बाद से अब तक 38 कोर्ट मैरिज हुई है इन नव जोड़े 190 फलदार पौधे लगाए हैं। प्लांटेशन के बाद नव दम्पति भी खुश हैं।

अपर कलेक्टर के मुताबिक नए शादीशुदा जोड़े अगर पौधारोपण करते है और उसकी संरक्षण करते हैं तो इससे पर्यावरण संरक्षण में बहुत मदद मिलेगी इसके साथ ही नव दंपत्ति के लिए जीवन की सुखद यादों के रूप में वह फलदार पौधे रहेंगे। इसी सोच को लेकर विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने अथवा विवाह करने आने वाले जोड़ों को इस पहल से जोड़ा और बहुत अच्छे नतीजे आए हैं। हालांकि प्रशासन ने इसके लिए किसी पर कोई दबाव नहीं डाला है। इसे आने वाले कपल खुशी - खुशी स्वीकार भी कर रहे हैं।