
कोलगवां थाना
सतना. जिले के जाने माने कालोनाइजर व हुंडी व्यवसायी के घर पर खेला जा रहा था जुआ। जानकारी होते ही पुलिस ने छापा मारा और मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने एक लाख रुपये से ज्यादा की रकम जब्त की है।
बताया जा रहा है कि कोलगंवा पुलिस जुए के अड्रडे पर दबिश देने के लिए टीम गठित की फिर सोची समझी रणनीति के तहत रात के वक्त छापा मारा। पुलिस के आने की भनक लगते ही कमरे में जुआ खेल रहे लोगों ने पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर भागने की कोशिश भी की। यहां तक कि उन्होंने छत के रास्ते से भी भागने का प्रयास किया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस की सटीक घेराबंदी के चलते वो अपने मकसद में सफल नही हो पाए। पुलिस सभी को पकड़ कर थाना ले गई और जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।
जुआ खेलते गिरफ्तार लोगों में शंकर कापड़ी पुत्र हारूमल कापड़ी निवासी भरहुत नगर, शंकर आयलानी पुत्र स्व.भीमल दास आयलानी, इंद्र कुमार सेवानी पुत्र काशीराम सेवानी, ज्ञानचंद्र फुलवानी पुत्र स्व.किशनचंद एवं कन्हैयालाल लालवानी पुत्र स्व. धनुमल लालवानी एवं संजय कापड़ी पुत्र स्व.घनश्यामदास कापड़ी हैं। ये सभी घनश्याम विहार कालोनी भरहुत के रहने वाले हैं।
Published on:
31 Aug 2021 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
