13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से चंद कमद दूर महिला से गैंग रेप

सभापुर थाना क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
Gang rape with woman a few minutes away from home

Gang rape with woman a few minutes away from home

सतना. नाबालिग छात्रा से गैंग रेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का प्रकरण सामने आ गया। रविवार की रात घर से चंद कदम की दूरी पर दो युवकों ने महिला को शिकार बना लिया। जब यह बात पुलिस तक पहुंची तो बिना देर किए सभापुर थाना पुलिस सक्रिय हुई और दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाही के बाद मंगलवार को दोनों आरोपी अदालत में पेश कर जेल भेज दिए गए।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त रविवार की रात करीब 10 बजे वह शौच जाने के लिए घर से बाहर निकली ही थी कि पहले से घात लगाए बैठे आरोपी विजय रावत और प्रदीप रावत ने उसे पकड़ लिया। आरोपी जबरन अपने साथ लेकर गए और फिर बारी बारी से बलात्कार किया। इस घटना की जानकारी होने पर पीडि़ता के बयान के आधार पर सभापुर थाना प्रभारी एसपीएस चंदेल ने अइपीसी की धारा 376, 376डी, 34 के तहत अपराध कायम किया। इसके साथ ही एएसआइ पंचरत्न द्विवेदी, इंद्रदेव दुबे, आरक्षक राजेश यादव, संजय यादव, विद्या पटेल विकास बघेल की टीम को दबिश देने रवाना किया। इस टीम ने गैंग रेप के आरेापी विजय रावत पुत्र विश्वनाथ उर्फ छेदी रावत (32) व प्रदीप रावत पुत्र ददुल्ला रावत (25) दोनों निवासी भटिगवां थाना सभापुर को गिरफ्तार किया है।