
crime scene
सतना. एमपी बिड़ला अस्पताल से होना बताकर एक व्यक्ति ने स्क्रैप बैट्री बेचने का सौदा किया और फिर 55 हजार रुपए लेकर अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद पीडि़त व्यापारी ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पूरा घटनाक्रम जानने के बाद आरोपी के खिलाफ आइपीसी की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
फरियादी यश अग्रवाल पुत्र संजय अग्रवाल (21) निवासी जगतदेव तालाब रोड सतना ने पुलिस को बताया कि वह नारायण दास अग्रवाल एंड संस के नाम से कारोबार करता है। 16 अगस्त को 11 बजे दिन रमन यादव नाम का व्यक्ति आया जो खुद को एमपी बिड़ला अस्पताल का बताने लगा। उसने स्क्रैप बैट्री का सौदा किया जो 55 हजार 510 रुपए में तय हुआ। इसके बाद रमन नाम का व्यक्ति यश को बिड़ला अस्पताल ले गया और वहां बिल्डिंग के निचले हिस्से में बैठा दिया। कुछ देर बाद गेट पास बनवाकर बैट्री का रेट कागज में लिखकर एवं अन्य सामान की चिट बनाकर यश को आरोपी ऊपर गैलरी में लेकर गया। जहां यश से उसने 55 हजार 510 रुपए जमा कराने लिए और रुकने को बोलकर फरार हो गया। फरियादी का कहना है कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा दिख रहा था लेकिन अस्पताल वालों ने पूरा फुटेज नहीं दिखाया। जबकि आरोपी फरार होने से पहले दो घंटे तक अस्पताल में यहां से वहां घूम रहा था। फरियादी ने बिड़ला अस्पताल के कर्मचारियों की मिलीीागत की आशंका जताई है।
Published on:
18 Aug 2021 12:19 am
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
