15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब कम पिलाई तो तालाब में डुबाकर दबा दिया गला

पहला संदेही ही निकला हत्या का आरोपी, बदेरा क्षेत्र में हुई वारदात की एसआइटी ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घोषित था 10 हजार का इनाम

2 min read
Google source verification
Villager murder

Murder Demo pic

सतना. बदेरा थाना क्षेत्र के भदनपुर में युवक की हतया की गुत्थी स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने सुलझा ली है। सोमवार को इस मामले का पर्दाफास करते हुए एसआइटी के निरीक्षक रामनगर थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया कि पहला संदेही ही आरोपी निकला। जिसकी गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि भदनपुर निवासी लल्लू उर्फ ओम प्रकाश साकेत पुत्र मंगलदीन साकेत (34) अपने घर से 6 अगस्त की शाम निकला था। 7 अगस्त की शाम पिता ने गुमने की सूचना पुलिस के पास दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन 8 अगस्त को लल्लू का शव भदनपुर पहाड़ के पास बनिया तालाब में मिला था। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव रखकर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए अपराध कायम और गिरफ्तारी की मांग की थी। इस मामले में पहले संदेही रामकरण साकेत के अलावा गांव के ही हीरामणि, प्रशांत शुक्ला और अतुल शुक्ला सभी निवासी भदनपुर से पूछताछ की गई थी।
शराब पीने के बाद वारदात
जांच में यह बात सामने आई है कि ६ अगस्त की शाम ओम प्रकाश अपने परिचित पन्ना लाल उर्फ संतोष साकेत और गांव के ही रामकरण साकेत के साथ शराब पिया था। रामकरण ने पुलिस को बताया था कि रात करीब ९ बजे संतोष बाइक से अपने घर निकल गया और पीछे वह भी चल दिया। इसके पीछे ओम प्रकाश निकला जो अचानक गायब हो गया। पहले दिन से ही रामकरण प्रमुख संदेही रहा।
पोस्टमार्ट रिपोर्ट से खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट डॉक्टर पैनल से मिलने पर जब यह पता चल गया कि गला दबाकर हत्या की गई है तो पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम बनाई। एसडीओपी हिमाली सोनी के नेतृत्व में बनी एसआइटी में निरीक्षक थाना रामनगर प्रभारी आशोक गौतम के अलावा बदेरा थाना के कुछ स्टॉफ को मदद के लिए रखा गया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया था।
पत्नी को बताया था सच्चाई
यह बात सामने आई है कि रामकरण और लल्लू जब शराब पी रहे थे तो लल्लू ने खुद ज्यादा शराब पी ली। शराब कम मिलने पर रामकरण ने विवाद किया तो लल्लू ने उसे गाली दी। लल्लू छोटा था इसलिए रामकरण को उसका गाली देना दिल में घर कर गया। आवेश में आकर रामकरण ने लल्लू को तालाब में डूबोकर उसका गला दबाया और तक तक दबाए रहा जब तक उसकी सांस नहीं टूट गई। यहां से लल्लू का मोबाइल लेकर रामकरण घर गया और उसने घर से कुछ दूर कीचड़ में फोन फेंक दिया। फिर घर आकर पत्नी को सच्चाई बताई। कीचड़ में पड़ा फोन एक बालक को मिला था जिसने सिमकार्ड अपने पास रख किसी और बालक को फोन दे दिया। उस बालक ने फोन तोड़कर फेंक दिया था। पुलिस ने फोन के अवशेष जब्त किए हैं और आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ की है।