
Garba and Dandiya festival
सतना. मां अंबे की आराधना के लिए पूरा शहर तैयार हो गया है। गरबा और डांडिया खेलकर जगत जननी मां जगदम्बे की आराधना की जा रही है। शहर में आयोजित गरबा रास में पूरा शहर झूमने लगा है। विविध प्रांत के परिधानों को पहन कर लड़कियां, महिलाएं विविध प्रांत की संस्कृति को प्रस्तुत कर रही हैं। परम्परागत गुजराती, राजस्थानी गीतों पर हर किसी के कदम थिरक रहे हैं। एेसा लग रहा कि कच्छ की आभा अपने शहर में बिखरने को बेताब है।
पंखिड़ा ओ पंखिड़ा गीत पर थिरके कदम
वैश्व महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा नरावत्र के दूसरे दिन सोमवार को मारवाड़ी सेवा सदन में गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में हर उम्र की लड़कियों और महिलाओं ने भाग लिया। पंखिड़ा और पंखिड़ा गीत से उत्सव का आगाज शानदार तरीके से किया। विविध प्रांतीय वेषभूषा पहन कर शामिल हुए प्रतिभागियों ने विविध प्रांत की संस्कृति को गरबा उत्सव में प्रस्तुत किया। बेस्ट गरबा, बेस्ट डांडिया, एनेर्जेटिक, आऊट स्टैंडिंग, बेस्ट कपल को प्राइज दिए गए। आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता भी खास रही। जजमेंट अंजू कटारे, उमा मिश्रा, संध्या गांधी, ममता चमडि़या ने किया। मौके पर प्रदेश कार्यकारी मीना बंसल, जिलाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, जिला प्रभारी स्वामी गुप्ता, जिला मंत्री श्वेता अग्रवाल, नगर अध्यक्ष मनीषा सक्सेना और मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल गोयल, संभागीय अध्यक्ष हरि ओम गुप्ता मौजूद रहे।
रॉकिंग परफार्मेंस से बांधा समां
लायनेस क्लब विंध्या द्वारा क्लब भवन में गरबा थीम पर सामान्य सभा का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत सभी बहनें गरबा की थीम पर सज संवर कर आईं और मां अंबे की आरती के साथ धूमधाम से गरबा और डांडिया खेला। सचिव मीना अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र उत्सव के साथ सामान्य सभा में लाइनवादा के महापर्व कहे जाने वाले सेवा सप्ताह पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष मोना चोपड़ा ने सेवा सप्ताह में किए जाने वाले कार्यों का रोस्टर सभी सदस्यों के समक्ष रखा और कार्यों की रूपरेखा तैयार की। सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष व निवर्तमान अध्यक्ष निधि गुप्ता द्वारा सभी सदस्यों को लाइनेस पिन से सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष ज्योति चौरसिया, उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल द्वारा गरबा थीम पर जजमेंट दिया गया। पहला, दूसरा और तीसरा गरबा क्वीन को पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
प्रैक्टिस में ही मचा रहे धूम
कुछ जगहों में अभी गरबा की प्रैक्टिस चल रही। गुप्ता पैलेस में श्री कसौधन वैश्व समाज द्वारा गरबा की प्रैक्टिस कराई जा रही है। एक्सपर्ट शिखा पांडेय द्वारा गरबा, डांडिया, रास डांडिया, महाआरती, चुनरी डांस, चकड़ी, फिरकी और तीन ताली का अभ्यास कराया गया। बच्चे और महिलाएं सभी घंटो तक पै्रक्टिस करते नजर आएं। जोश और खरोश के साथ सभी ने गरबा और डांडिया के बेस्ट से बेस्ट स्टेप सीखे। वही अध्यक्ष राधिका प्रसाद गुप्ता, महामंत्री अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने गरबा प्रैक्टिस का अवलोकन किया।
Published on:
01 Oct 2019 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
