
gutkha khane ke nuksan
सीधी। अपनी कुशल कार्य शैली के लिए पहचाने जाने वाले मध्यप्रदेश के सीधी कलेक्टर अभिषेक सिंह के सामने कोई गलती कर दे, फिर मानों उसकी सामत आने वाली है। बुधवार की सुबह कलेक्टर द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करते समय कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बताया गया कि खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बदनाम आदिवासी जिला सीधी में कलेक्टर अभिषेक सिंह ने अपनी जॉइनिंग के बाद से अस्पताल पर फोकस किया है। निजी और जनसहयोग से उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और सुविधा बढ़ाने पर काम कर रहे हैं।
गुटखा खाते कई युवक मिले
अभी रिनोवेशन का काम चल रहा है। इससे गंदा नजर आने वाला जिला अस्पताल अब साफ नजर आने लगा है। कई वार्डों का रिनोवेशन का काम किया गया है। परिसर में पुराने और बेकार भवनों को हटाकर पार्किंग की जगह बनाई गई है। बुधवार सुबह कलेक्टर अभिषेक सिंह कामकाज की गति देखने खुद ही अस्पताल गए। इस दौरान उन्होंने वार्डों में कई मरीजों से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अस्पताल परिसर में गुटखा खाते कई युवक मिले। इस पर उन्होंने 3 व्यक्तियों पर 500 रुपए का जुमार्ना किया। सीधी जिला अस्पताल में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है।
एक नजर में पूरा निरीक्षण
- निरीक्षण के दौरान गंदगी देखने पर सख्त हुए कलेक्टर।
- कलेक्टर ने कहा, मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य होने के लिए अस्पताल परिसर का स्वच्छ रहना अत्यन्त आवश्यक है।
- उन्होने लोगों से अपील की है कि परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। गुटका खाकर गंदगी नहीं फैलाएं।
- अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की जाएगी
- कलेक्टर लगातार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास रथ हैं। परिसर को पूर्ण रूप से स्वच्छ किया जा रहा है।
- निरीक्षण के दौरान गुटका खाकर गंदगी करने वाले व्यक्ति के ऊपर की गई कार्रवाई।
- गुटखा खाते पाए जाने पर 3 युवकों पर ठोंका 500-500 रुपए का जुमार्ना।
Published on:
06 Feb 2019 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allसतना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
