7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पशुओं को लगा इंसानों का रोग: चूहे के पेट से 70 ग्राम तो कुत्ते के पेट से निकला आधा किलो का ट्यूमर

पशु जिला अस्पताल में हुए दो बड़े आपरेशन

less than 1 minute read
Google source verification
चूहे के पेट से 70 ग्राम तो कुत्ते के पेट से निकला आधा किलो का ट्यूमर

चूहे के पेट से 70 ग्राम तो कुत्ते के पेट से निकला आधा किलो का ट्यूमर

सतना. पशु जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सोमवार को दो बड़े आपरेशन करते हुए ट्यूमर की बीमारी से जूझ रहे दो पशुओं को नया जीवनदान दिया। पहला आपरेशन टयूमर की बीमारी से पीडि़त सफेद चूहे का किया गया। चिकित्सकों ने दो वर्ष के चूहे की सर्जरी की तो उसके पेट से 70 ग्राम वजन का ट्यूमर निकला। वहीं दूसर आपरेशन कृष्ण नगर निवासी नीरज सुखेजा के पालतू डॉग जर्मन सेफर्ड का किया गया। कुत्ते की सर्जन कर चिकित्सकों ने उसके पेट से 500 ग्राम का ट्यूूमर निकाला। आपरेशन के बाद दोने पालतू पशु स्वस्थ्य है और शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पालतू पशुओं के सफल आपरेशन में विटनरी पालीक्लीनिक प्रभारी डा. बृहस्पति भारती एवं उनके स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
पशु पालक लोकेश बारी निवासी टिकुरिया टोला ने बताया की उन्होंने सफेद चूहा पाल रखा हैं। जिसके पेट में गांठ निकलने के कारण उसका चलना मुश्किल हो रहा था। उसकी बीमारी बढ़ती जा रही थी। एेसे में उन्होंने चूहे को पशु चिक्त्सिक से इलाज कराने का निर्णय लिया। चूहे को पशु जिला अस्तपाल के चिकित्सकों को दिखाया गया। चिकित्सक ने बताया की चूहे के पेट में ट्यूमर है जो बिना आपरेशन के ठीक नहीं हो सकता। पशु पालक ने चूहे का आपरेशन कराने का निर्णय लिया और उसका यह निर्णय सही साबित हुआ और चूहे की जान बच गई।