28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखंड सौभाग्य का व्रत हरितालिका तीज आज, जानिए क्या रहेगा मुहूर्त

बाजार में दिनभर की खरीदी, महिलाएं आज रखेंगी निर्जला उपवास  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Pushpendra Pandey

•

Updated: 12 Sep 2018, 1:03 AM IST

 hartalika teej satna

hartalika teej satna

सतना. अखंड सौभाग्य के लिए किया जाने वाला व्रत हरितालिका तीज बुधवार को है। भाद्र शुक्ल तृतीया बुधा के चित्रा नक्षत्र को तीज व्रत रखा जाता है। इसमें महिलाएं पतियों के सुख-सौभाग्य, निरोग्यता के लिए माता गौरी की पूजा करती हैं। पंडित बताते हैं कि इस बार सुबह से ही यह पूजा की जा सकती है। शाम के 6.46 बजे तक यह पूजा की जा सकेगी।इसी दिन चतुर्थी चंद्र पूजन भी है।


भगवान शिव की पूजा
हरियाली तीज, कजरी तीज और करवा चौथ की तरह यह तीज सुहागिनों का व्रत है। पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत सभी सुहागिनें निष्ठा के साथ रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर को पाने के लिए माता पार्वती ने किया था, जिसमें उन्होंने अन्न और जल तक ग्रहण नहीं किया था। इसलिए यह व्रत महिलाएं निर्जला रखती हैं। इसमें महिलाएं भगवान शिव, माता पर्वती और गणेशजी की पूजा की जाती है। कई कुंवारी कन्या भी यह व्रत करती हैं। यह व्रत निर्जला किया जाता है।


रतजगा करती हैं महिलाएं
महिलाएं एकत्रित होकर रतजगा करती हैं। रातभर भजन-कीर्तन करती हैं। व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिश्येष मंत्र का उच्चारण करते हुए संकल्प लिया जाता है। पूजा के लिए गीली मिट्टी, बेल पत्र, शमी पत्र, केले का पत्ता, धतूरे का फल और फूल, अकांव का फूल, तुलसी मंजरी, जनेऊ, वस्त्र, मौसमी फल-फूल, नारियल, कलश, अबीर, चंदन, घी, कपूर, कुमकुम, दीपक, दही, चीनी, दूध और शहद आदि सामग्री लगती है।


तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू कैलेंडर के अनुसार हरितालिका तीज भाद्रपद यानी भादो माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है। इस बार हरितालिका तीज का व्रत 12 सितंबर को है। 11 सितंबर को शाम 6 बजकर 4 मिनट से प्रारंभ तृतीय तिथि शुरू हुई, जो 12 सितंबर को शाम 4 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी। सुबह हरितालिका पूजा मुहूर्त 12 सितंबर की सुबह 6.15 बजे से सुबह 8.42 बजे तक है।


दिनभर बाजार में खरीदारी
मंगलवार को व्रत की तैयारियों को लेकर महिलाओं ने दिनभर खरीदारी की। शिव-पार्वती की मूर्ति के साथ-साथ पूजन सामग्री, मिठाई व फल की खरीदारी की गई। बाजार में व्रत को लेकर उत्साह देखने को मिला।

बड़ी खबरें

View All

सतना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग