4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हस्तरेखा: ये 10 संकेत बता देंगे कि आपको मान मिलेगा या सम्मान

हस्तरेखा: ये 10 संकेत बता देंगे कि आपको मान मिलेगा या सम्मान

2 min read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 01, 2019

hast rekha ka gyan kaise kare, lines on the palm of the hand

hast rekha ka gyan kaise kare, lines on the palm of the hand

सतना। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में सूर्य से राहु-केतु तक सभी ग्रहों के स्थान अलग-अलग बताए गए हैं। हथेली की इन जगहों को पर्वत कहा जाता है। सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है। ये पर्वत देखकर व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता के बारे में जानकारी मिल जाती है। यहां जानिए मैहर की हस्तरेखा विशेषज्ञ पं मोहनलाल द्विवदी के अनुसार बुध पर्वत से जुड़ी खास बातें।

1. जिन लोगों की हथेली में बुध पर्वत पर खड़ी रेखाएं होती हैं, उन्हें घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलता है। इन्हें कई उपलब्धियां हासिल होती हैं। इनका दिमाग तेज चलता है।

2. अगर इस पर्वत पर रेखाओं की जाली हो तो ये अशुभ चिह्न होता है। इसकी वजह से बुद्धि संबंधी कामों में बाधाएं आती हैं।

3. बुध पर्वत उभरा हो तो व्यक्ति का मानसिक स्तर काफी ऊंचा होता है। अपनी बोलने शैली से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं।

4. हथेली के अन्य पर्वतों की अपेक्षा बुध ज्यादा उभरा हुआ दिखता है तो व्यक्ति अच्छा प्रबंधक होता है।

5. हथेली में बुध पर्वत अधिक उभरा हुआ हो तो व्यक्ति लंबे समय तक युवा दिखाई देते हैं। इन लोगों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है।

6. शुभ बुध पर्वत व्यक्ति को लाभ के अवसर पहचानने की कला प्रदान करता है। ये लोग श्रेष्ठ वक्ता होते हैं। वाणी से संबधित कामों में लाभ कमाते हैं।

7. बुध पर्वत बहुत ज्यादा दबा हुआ दिखाई देता है तो व्यक्ति बुद्धि से संबंधित कामों में सफलता प्राप्त नहीं कर पाता है। ऐसे लोग के जीवन में पैसों की तंगी रहती है।

8.अगर किसी व्यक्ति के हाथों में बुध पर्वत बहुत ज्यादा उभरा दिखाई देता है तो व्यक्ति बहुत चालाक होता है। हस्तरेखा में ऐसा पर्वत का शुभ नहीं माना जाता है।

9. यदि बुध पर्वत पर गड्डा दिखता है या ये पर्वत चपटा है तो व्यक्ति अंधविश्वासी हो सकता है। ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान नहीं मिल पाता है। ये लोग दिमाग से जुड़े काम में सफल नहीं हो पाते हैं।

10.बुध पर्वत साफ और सुंदर दिखता है तो व्यक्ति सभी सुख प्राप्त करता है।